Entertainment
कोरोना के कहर के बीच मुंबई में जान्हवी कपूर ने खरीदा करोड़ों का नया घर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश


बॉलीवुड की दुनिया की बात करें तो जान्हवी कपूर ने मुंबई में करोड़ों रुपये का नया अपार्टमेंट खरीदा है। कई बड़े सितारों ने पिछले एक साल में बॉलीवुड में नए घर खरीदे हैं। आलिया भट्ट के बाद अब इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि जान्हवी ने पिछले महीने ही मुंबई शहर में करोड़ों रुपये का नया घर खरीदा। बताया जा रहा है कि यह घर जुहू की एक इमारत में 14 वीं, 15 वीं और 16 वीं मंजिल पर है और जान्हवी ने पिछले साल 7 दिसंबर को यह सौदा किया है।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद, सरकार ने संपत्ति की खरीद में स्टाम्प शुल्क में भारी कमी की थी। इसके बाद, कई बॉलीवुड हस्तियों ने हाल ही में मुंबई में संपत्ति खरीदी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी अब तक केवल 2 फिल्मों ‘धड़क’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में दिखाई दी हैं। इस साल उनकी राजकुमार राव के साथ फ़िल्म ‘रूही अफ़ज़ाना’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’ रिलीज़ होनी हैं।