AFCAT 1 Result 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 1 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। AFCAT का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर उपलब्ध है। रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग इन करें।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
AFCAT परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी। भारतीय वायु सेना फ्लाइंग शाखाओं में ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) और राजपत्रित अधिकारियों के पद के लिए वर्ष में दो बार AFCAT भर्ती परीक्षा आयोजित करती है। उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है, जिसके बाद एक मनोवैज्ञानिक परीक्षण और एक चिकित्सा परीक्षा होती है।
भारतीय वायु सेना ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 01 दिसंबर 2022 से शुरू की थी। इसमें पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए गए थे। अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
AFCAT 1 Result 2023: कैसे जांचें?
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं,
इसके बाद होमपेज पर “AFCAT 01/2023 Result has be needed” लिंक पर क्लिक करें.
फिर उम्मीदवार अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
इसके बाद उम्मीदवार का एएफसीएटी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें।
अंत में, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।