Arvind Akela Kallu: भोजपुरी सिनेमा इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार सामने आते जा रहे हैं और अपने काम से हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए कुछसितारे काफी ज्यादा फेमस हो चुके हैं।
Arvind Akela Kallu ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान
यहां तक कि कुछ सितारे ऐसे हैं जो कि बहुत ही मेहनत से काम करते हैं और उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। जो कि आज के वक्त में भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे बन चुके हैं। कुछ नहीं अपनी सिंगिंग से तो कुछ ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। लेकिन आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिंगर अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के बारे में बताने वाले हैं।
Arvind Akela Kallu के गाने ने मचाया धमाल
दरअसल, आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक बेहतरीन गाना इन दोनों लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। हम बात कर रहे हैं उनके गाने ‘चुभुर चुभुर 2’ की। बता दे कि इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है, जिसमें उनका साथ शिल्पी राज ने दिया है। इस गाने में उनके साथ में नीलम गिरी ने जमकर रोमांस किया और दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई।
अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जमी केमिस्ट्री
अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी का रोमांस देख दर्शकों की भी रातों की नींद उड़ गई है। इस गाने को गर्मियों के मौसम में शूट किया गया और आपको बता दें कि ये गाना फैन्स को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने को प्रिंस प्रियदर्शनी ने लिखा है। प्रियांशु सिंह ने इसका म्यूजिक डायरेक्शन किया और दीपांशु सिंह इसके वीडियो डायरेक्टर हैं। इस गाने के कोरियोग्राफर अमित चावला है। बता दे कि इस गाने को यूट्यूब पर 30 जून 2023 को रिलीज किया गया था। इसके बाद में यह लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और अभी तक इस पर 22 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
Nirahua ने बंद कमरे में आम्रपाली दुबे के साथ किया जमकर रोमांस, बैडरूम में मचाया धमाल