Bangle mehndi design – मेहंदी लगाना हर महिला को बहुत पसंद होता है, विशेषकर सावन के महीने में मेहंदी और हरी चूड़ियों का और भी ज्यादा महत्व होता है। यदि आप चाहें तो मेहंदी डिजाइंस में कई प्रकार से लगा सकते हैं आज हम आपको चूड़ी मेहंदी डिजाइन जो कि बिल्कुल यूनीक और फिलहाल ट्रेंडिंग डिजाइन है इस बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें मेहंदी हाथों के अनुसार लगाई जाती है जैसे जिनके हाथ लंबे होते हैं उन पर कोई और डिजाइन खुलती है वही जिनके हाथ मोटे सुडौल होते हैं उन पर किसी और तरीके डिजाइन खुलती है। आपको अपने रंग और हाथों के बनावट के हिसाब से डिजाइन का चयन करना चाहिए।
इन्हे भी पढे –
- Sawan Sabudana Benefits: व्रत के दौरान साबूदाने का अलग-अलग तरीके से कर सकते है सेवन
- Healthy Fruits For Kidney: किडनी की गंदगी को बहुत तेजी से साफ करते हैं यह लाल रंग के फल
- Water Drinking Tips: जाने पानी पीने का सही तरीका, बढ़ती उम्र में भी देखेंगे जवान
सावन में मेहंदी लगाने का महत्व
सावन के महीने में मेहंदी लगाने का महत्व उत्सव और खुशी का संकेत होता है। लोग मेहंदी के द्वारा अपने हाथों और पैरों को सजाते हैं और इससे उन्हें खुशी और आनंद का एहसास होता है। इसके अलावा, मेहंदी को सुंदर सजावट के रूप में भी उपयोग किया जाता है। हिंदू धर्म के हिसाब से ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाकर और सज सवरकर शिवलिंग पर जल अर्पण करने से माता पार्वती आपके सुहाग को लंबी उम्र का आशीर्वाद देती है।
चूड़ी मेहंदी डिजाइंस कैसे लगाएं | Bangle mehndi design
आज हम आपके लिए बिल्कुल ट्रेंडिंग और यूनिक चूड़ी मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपके हाथों पर बहुत जचेंगे। यदि आपके हाथ पतले हैं उंगलियां लंबी और हथेली छोटी सी है तो आपको चूड़ी मेहंदी डिजाइन अवश्य ट्राई करना चाहिए।
- अरबी चूड़ी मेहंदी डिजाइन
अरेबिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है। इससे हाथ बहुत ही यूनिक और अट्रैक्टिव लगते हैं। अगर आप अरबी चूड़ी मेहंदी डिजाइन बना रही है तो हाथों के बीच में कमल के फूल की डिजाइन बना सकती है और चाहे तो इसे बॉर्डर से सजा सकती हैं इससे डिजाइन की खूबसूरती निखर कर आएगी।
- फूल चूड़ी मेहंदी डिजाइन
फुल चूड़ी मेहंदी डिजाइन आप घर पर खुद से भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों पर गोलाकार चूड़ी की डिजाइन बनानी है और फिर उस गोलाकार के अंदर सुंदर-सुंदर फूल बनाने हैं, अंत में उसे छोटी-छोटी पत्तियों से सजाना है। यदि आप चाहे तो उंगली पर जालियों की डिजाइन बना सकती है इससे डिजाइन और भी खूबसूरत हो जाएगी।
- टैटू चूड़ी मेहंदी डिजाइन
यदि आपको टैटू बनाने का शौक है पर आप टैटू बनवाने के दर्द से डरती है तो आप मेहंदी से भी टैटू का डिजाइन बना सकती है। मेहंदी से बनाई हुई टैटू डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लगती है। अब चाहे तो विशेष रूप से ज़िक्जाक पैटर्न या फिर मोर के पंख की डिजाइन की टैटू बनवा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो सावन के महीने में शिव जी का त्रिशूल या फिर सर्प का डिजाइन भी बना सकती है।