Benefit Of Wake Up Early Morning: ‘सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, और बुद्धिमान बनाता है।’ हम सभी अस्वस्थ जीवन शैली से परेशान हैं। सब कुछ हमारी जीवन शैली से जुड़ा हुआ है, हमारे स्वास्थ्य से लेकर हमारी उत्पादकता तक, सब कुछ आपकी नींद, भोजन और व्यायाम के आधार पर चलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सुबह जल्दी उठने के जबरदस्त फायदे क्या क्या फायदे हो सकते है तो सुबह जल्दी उठने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
Benefit Of Wake Up Early Morning
प्रायः घरों में शुरू से ही परंपरा रही है कि, बच्चों में सुबह जल्दी उठने की आदत डाली जाए। आपने भी बचपन से अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि, सुबह जल्दी उठना चाहिए। लेकिन आपने कभी सोचा है कि, आखिर सुबह जल्दी उठने से क्या होता है। यदि सुबह जल्दी ना उठा जाए तो बड़ों से डाट सुननी पड़ती है। आधुनिक युग में कोई भी इंसान सही दिनचर्या का पालन नहीं करता है।

समय पर न उठने में कई परेशानी खड़ी होती है, साथ ही रात के मोबाइल चलाने तथा tv देखने से भी नींद दुष्वार हो जाती है। इन सबके बदले अत्यधिक तनाव, असंतुलित आहार भी नींद पर असर डालते हैं।
बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से जागते भी हैं। इस कारण हम न केवल कई सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को देखने से चूक जाते हैं, बल्कि शरीर को मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह हमारी मेंटल हेल्थ को भी धीरे-धीरे कमजोर करता चला जाता है। तो अगर आप लंबे समय तक जवां और चुस्त-दुरुस्त रहना चाहती हैं, तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लें।
तनाव में कमी
सुबह जल्दी उठने से आपका तनाव कम होता है। इसके पीछे का कारण है कि, सुबह के समय का वातावरण का असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है तथा तनाव कम होता हैं। वर्तमान युग के मानव के लिए तनाव सबसे सामान्य परेशानी बन गई है। जिसका एक कारण अनिश्चित दिनचर्या है। इसलिए हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए।
शरीर में आलस नहीं रहता
सुबह जल्दी उठना मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। सुबह उठने वाले लोगों में सोचने की क्षमता और समस्या को सुलझाने की कला बेहतर होती है। ऐसे लोग ज्यादा रचनात्मक होते हैं, उनकी एकाग्रता और मेमोरी भी बेहतर होती है। और साथ ही पूरे दिन शरीर में फुर्ती बनी रहती है। इसलिए सबको सुबह जल्दी उठना चाहिए।
पॉजिटिव एनर्जी आती है
positive energy के साथ पूरे दिन की शुरुआत होती है। बेवजह किसी पर चढ़ने या गुस्सा करने की बजाय आप लोगों के प्रति सकारात्मक विचार प्रकट करने लगेगी। थैंक्यू या शुक्रिया शब्द आपको भी पॉजिटिव वाइब्स से भर रहा है। इससे आपका शरीर पूरा एनर्जेटिक बना रहेगा और आप दिन भर सकारात्मक विचार करेंगे।
मोटापा कम कर सकते हैं
सुबह जल्दी उठकर आप वाकिंग करने तथा exercise करने से अपने वजन कंट्रोल कर सकते है तथा मोटापा कम हो सकता हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठना चाहिए। जल्दी उठना आमतौर पर आपके अलार्म को झपकने और काम पर जाने से डरने से जुड़ा होता है। सुबह 5:00 बजे उठना और कुछ आदतों का पालन करना शामिल है। इससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी। और आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

दिल के लिए फायदेमंद
यदि सुबह जल्दी उठने से हृदय यानी की दिल की समस्याओं जैसे गंभीर रोगों से बचा जा सकता हैं। क्योंकि सुबह जल्दी उठने से आपकी दिनचर्या काफी हद तक सुधर जाती है। साथ ही शरीर के हिस्से पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। और आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है। इसलिए सुबह जल्दी उठना चाहिए ताकि हमारे शरीर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल कर पॉजिटिव एनर्जी अंदर आ सके।
और पढ़ें :-
- Health tips: महिलाओ के लिए बढ़ रहा है Liver Cancer का खतरा, जाने इसकी वजह और उपाये
- Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैशन की बेस्ट टिप्स जो आपको और खूबशूरत बना देगी