BSEB 12th Dummy Admit Card 2024: इस डायरेक्ट लिंक से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करे, जाने प्रक्रिया
BSEB 12th Dummy Admit Card 2024: इस डायरेक्ट लिंक से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करे, जाने प्रक्रिया

BSEB 12th Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं पढ़ रहे, सभी छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना के तरफ से कक्षा 12वीं का डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2023 यानी आज इसका लिंक जारी कर दिया गया है। छात्र seniorsecondary.biharboardonline.com के लिंक पर क्लिक कर अपना बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आप सभी को बता देना चाहते हैं, कि जो भी छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के फाइनल बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन व अपना परीक्षा फॉर्म सफलता पूर्ण भरे थे। उन सभी का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र अपने डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड व चेक कर, अगर इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है। तो वह अपने कॉलेज या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक आवेदन देकर इसमें सुधार करवा सकते हैं। तो आईए जानते हैं पूरे विस्तार पूर्वक क्या है इसकी प्रक्रिया।

BSEB 12th Dummy Admit Card 2024 में दी गई जानकारियां

बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए BSEB 12th Dummy Admit Card 2024 में छात्र के संबंधित सभी जानकारियां दी गई है। जैसे की छात्रा का नाम, छात्र के माता व पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, संकाय, सभी विषय के नाम, बिहार बोर्ड द्वारा प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर, बिहार बोर्ड के तरफ से दिया गया यूनिक आईडी, छात्र का फोटो व सिग्नेचर यह सभी उपरोक्त जानकारी इस डमी एडमिट कार्ड पर मौजूद है।

BSEB 12th Dummy Admit Card 2024 में सुधार कैसे होगा

जिन किसी छात्र के डमी एडमिट कार्ड में कोई भी प्रकार की गलती पाई जाती है। उसे छात्र को अपने कॉलेज या स्कूल जाकर अपने डमी एडमिट कार्ड का फोटो कॉपीऔर एक एप्लीकेशन लिखकर उसे पर साइन कर उसे अपने प्रधान अध्यापक को जमा करना है। साथ ही उसमें यह भी बताना है कि आपको किस चीज में गलती पाई गई है और वहां पर क्या सुधार करवाना है जल्द ही आपके प्रधानअध्यापक द्वारा इसकी सुधार करवाई जाएगी।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card डाउनलोड नहीं हो रहा है

आपको बता दे कि बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वीं के डमी एडमिट कार्ड के लिंक से डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की सुविधा होती है। तो छात्र को 0612-2230039 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी सुविधा का समाधान करवाना है।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करे ?

  • छात्र को सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर “BSEB 12th Dummy Admit Card 2023” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करते ही छात्र के सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें छात्र को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना है।
  • यह जानकारी भरने के बाद छात्रा को डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है।
BSEB 12th Dummy admit card  डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे
होम-पेज  dailynews24.in

और पढ़े :-

नमस्ते! मेरा नाम अविनाश सिंह है, मैं बिहार राज्य के मिथिला का रहने वाला हूँ। मुझे...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *