Electric SUV e Thar: बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम से परेशान लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपना लिया है। जिससे की मार्किट में EV व्हीकल की डिमांड बढ़ते जा रही है। ऐसे में बड़ी गाड़ियों में भी इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश हो रही है। ऐसे में ऑफ रोडिंग के लिए सबसे कार Mahindra Thar के EV मॉडल से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। इस कार में आपको 5 डोर देखने को मिल जाएगे।
Electric SUV e Thar लुक और डिज़ाइन
Mahindra Thar.e के लुक और डिज़ाइन की तो बात करते हैं, तो यह आकर्षक फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिखाता है जो मौजूदा Thar से और भी ज्यादा मस्क्यूलर और एग्रेसिव है। Mahindra Thar.e में स्टायलिश LED हेडलैंप्स के साथ राउंड-ऑफ कार्नर और सामने की तरफ ग्लॉसी अपराइट नोज मिल रही है।

इसमें आगे की तरफ स्टील बंपर दिया जा रहा है जो रग्ड लुक देता है। स्क्वॉयर्ड-आउट के व्हील आर्क और नए अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को शानदार बनाते हैं. पिछले हिस्से में एक स्पेयर व्हील और स्क्वॉयर LED टेललैंप्स भी हैं।
Electric SUV e Thar में मिलेगा गजब का इंटीरियर
Mahindra Thar.e के इंटीरियर और फीचर्स की बात करते हैं, तो इसे एक एडवांस लेवल के हिसाब से तैयार किया गया है। यहाँ आपको भरपूर स्पेस दिखने को मिलेगी। इसके इंटीरियर को मिनिमम डिज़ाइन देने की कोशिश की गई है, जिससे वाहन का मॉडर्न और ग्लैमरस लुक बना है। फीचर्स की बात करते हैं, तो यहाँ आपको एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और नया स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके साथ में और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Electric SUV e Thar में मिलेगा ऑफ रोडिंग के बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस
Mahindra Thar.e को INGLO P1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिससे यह बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आपको बेस्ट ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी प्रदान करेगी। INGLO का मतलब, IN- (India) और GLO (Global) से है, इससे स्पष्ट होता है कि इस गाड़ी का डिज़ाइन भारतीय और वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया है।
जानिए कैसा होगा Mahindra Thar.e का बैटरी पावर
Mahindra Thar.e में हैवी और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों की माने तो Mahindra शुरुवात में INGLO बैटरी और मोटर चीन की कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) से लेगी, Inglo प्लेटफॉर्म ऑल व्हीलड्राइव के लिए तकरीबन 250 kW तक का पावर आउटपुट जेनरेट करता है। खैर अभी थार इलेक्ट्रिक के ड्राइविंग रेंज या पावर इत्यादि के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
जानिए कब लांच होगी Mahindra Thar.e?
Mahindra Thar.e की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन उम्मीद लगायी जा रही है कि अगले साल के अंत तक या फिर साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

Mahindra Thar EV एक मजबूत और आकर्षक विकल्प हो सकता है, खासकर वो लोगों के लिए जो ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं और सुस्ती नहीं चाहते हैं। इसका फैसला इस पर आधारित होगा कि कितने में यह वाहन उपलब्ध होता है और क्या इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगर आपके पास Mahindra Thar EV के बारे में कोई सवाल है, तो हमें कमेंट करके बताएं, हम आपके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें :-
- Harley Davidson X350: हार्ले की सबसे सस्ती नई बाइक हुई लॉन्च! जानिए कीमत और फीचर्स
- 2024 मॉडल BMW F900GS का बड़ा खुलासा! यहाँ जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट