Face Care Tips: हर महिला के लिए चेहरे की सुंदरता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि आने वाले त्योहार। इन दिनों हर कोई सबसे अलग और खूबसूरत दिखना पसंद करता है। अगर आप भी नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो इसके लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। अगर आप इन स्किन केयर टिप्स को अपनी दिनचर्या में अपनाएंगे तो आपको कुछ ही समय में अपनी त्वचा में सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। आपकी त्वचा जवां और ताज़ा दिखेगी।
Face Care Tips
बेसन और गुलाब जल का प्रयोग करें
ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनका इस्तेमाल हम प्राकृतिक चमक के लिए करते हैं। इनमें से आप बेसन और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट मौजूद होते हैं जो मृत त्वचा को हटा देते हैं। इसके अलावा यह त्वचा को एक समान बनाता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है।
बेसन और गुलाब जल का पैक कैसे बनाएं
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
- अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
- फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर इसे 15-20 मिनट तक सूखने (स्किन मॉइस्चराइजर) के लिए छोड़ दें।
- अब चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमक उठेगी।
खीरे के फेस मास्क का प्रयोग करें । Face Care Tips
खीरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और प्राकृतिक रूप से चमकती है। आप भी इसे उपयोग कर सकते हैं। इसमें मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
फेस मास्क कैसे बनाये
- सबसे पहले आपको खीरे का पेस्ट अच्छे से तैयार करना होगा।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर आपको इसे पानी से साफ करना होगा।
- इस फेस मास्क को आप हफ्ते में 2 से 3 बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
इन उपायों को आजमाकर आप प्राकृतिक निखार पा सकती हैं। इससे आप खूबसूरत दिखेंगी और आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
Health Tips: वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं नींबू पानी, जने क्या हैं, फायदा