Gold-Silver Rate Today: सोने चाँदी के दामों में प्रतिदिन उतार चढ़ाव आते रहते है। ऐसे में आप की अपनी साइड Dailynews24 आप को सोने चाँदी से जुड़ी पूरी जानकारी देने की कोशिश करती है। आज हम आप के लिए सोने चाँदी से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आय है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है।
एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी के लिए सोने का वायदा अनुबंध शुक्रवार को 2.58 प्रतिशत बढ़कर ₹59,415 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 1,932.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। शुक्रवार को इंट्राडे में 63 डॉलर प्रति औंस से अधिक या 3.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी की दरें ₹2,294 प्रति किलोग्राम या 3.32 प्रतिशत बढ़कर ₹71,367 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 22.70 प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई।

सोने की शुद्धता
- 24 कैरेट -99.9%
- 23 कैरेट -95.6%
- 22 कैरेट -91.6%
- 21 कैरेट -87.5%
- 18 कैरेट -75.0%
- 17 कैरेट -70.8%
- 14 कैरेट -58.5%
- 10 कैरेट -41.7%
- 9 कैरेट -37.5%
- 8 कैरेट -33.3%
ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सोना जितना कम कैरेट होगा उतना ही मजबूत होगा। धातु खरीदने से पहले हमेशा देश में सोने की कीमतें देखें।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें। यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है। जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।

भारत में 24 कैरेट सोने का तोला कितना है?
भारत में तोला सोने की मौजूदा कीमत ₹59,728.41 (भारतीय रुपया) है। यह सोने के मौजूदा हाजिर बाजार मूल्य और 24k के विशिष्ट शुद्धता स्तर पर आधारित है।
मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने की ताजा कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। थोड़ी देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।
- 7th pay commission: आने वाली DA बढ़ोतरी के साथ वेतन कितना बढ़ जाएगा? गणना की जाँच करें
- PM Kisan 15th Installment Update: क़िस्त आने से पहले करा ले ये जरुरी काम! वरना आ सकती है क़िस्त में रुकावट
- Gold Price Today: भारत में आज सोने के दाम में गिरावट! जाने 14 से 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट