Healthy Foods: आजकल हर कोई एक हेल्थी और फिट शरीर के लिए क्या कुछ नहीं कर रहा है। हेल्दी फूड से लेकर एक्सरसाइज, कार्बोहाइड्रेट अवॉइड जैसे अनेकों कदम उठा रहा है। ऐसे में देखने में आ रहा है कि काफी लोग व्हाइट ब्रेड को छोड़कर ब्राउन ब्रेड खाना प्रेफर कर रहे हैं। उनका मानना है कि ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड की कंपैरिजन में ज्यादा हेल्दी होता है। लेकिन क्या यह करना सही है? क्या ब्राउन ब्रेड वाकई में एक हेल्थी ऑप्शन है? इन सभी सवालों के बारे में आज हम जानेंगे।
और पढे
- Natural Face Glow: रसोई में रखी ये चीज सुबह करेगी चेहरे को साफ और ग्लोइंग, जानिए कैसे
- Hot Web Series: हॉट सीन से भरी पड़ी है ये वेब सीरीज, दरवाजा बंद करके ही देखें
लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाला ब्राउन ब्रेड और मार्केट मे इसकी बढ़ती माँग
देखा जाए तो भारतीय घरों का नाश्ता बिना ब्रेड के लगभग कंप्लीट ही नहीं होता। हर किसी के घर ब्रेड का अलग-अलग तरह से उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए किसी के घर ब्रेड को चाय के साथ तो कोई जैम लगाकर या फिर कोई ब्रेड का टोस्ट बनाकर इसके अलावा भी ब्रेड पकोड़ा या अन्य कई चीजे बनाई जाती है। परंतु आजकल या ज्यादा मात्रा में देखा जा रहा है कि लोग व्हाइट ब्रेड के कंपैरिजन में ब्राउन ब्रेड खाना पसंद कर रहे हैं।
मार्केट में भी ब्राउन ब्रेड की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों को यह लगता है कि ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड के तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है। और यह हमें फिट रखने में भी मदद करता है।
व्हाइट ब्रेड से ज्यादा पसंद किए जाने वाला ब्राउन ब्रेड के पीछे कि सच्चाई
दरअसल लोगों का मानना है कि ब्राउन ब्रेड मैदा से बनता है। जिससे उनके फिटनेस पर गहरा असर पड़ता है। इसके अलावा लोग ब्राउन ब्रेड को ज्यादा हेल्दी मान रहे हैं। क्युकि ब्राउन ब्रेड गेहूं के आटे और अन्य अनाजों के मिलने से बनती है। परंतु ब्राउन ब्रेड की गुडनेस इसकी क्वालिटी पर निर्भर करती है। हमें मार्केट से सिर्फ कलर देखकर ब्राउन ब्रेड नहीं लेना चाहिए बल्कि जाने-माने और अच्छे ब्रांड की ब्रेड ही लेनी चाहिए, क्योंकि ब्राउन ब्रेड के नाम पर मार्केट में कलर्ड या फिर मैदा मिक्स ब्रेड भी मिलते हैं।
साथ ही पैकेट के पीछे लिखा इंग्रेडिएंट्स के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। यह देखना काफी जरूरी है क्योंकि जिस ब्रेड को आप व्होल ग्रेन से बना समझकर खरीदते हैं। हो सकता है उसमें भी मैदा मौजूद हो। तो ऐसे में वह ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड की तुलना में ज्यादा हानिकारक साबित होता है।
सही ब्राउन ब्रेड खाने से आपके शरीर को आने को फायदे मिलते हैं। हालांकि या ब्रेड फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपके शरीर में कभी फाइबर की कमी नहीं होती है। जिससे आपकी पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल संबंधित समस्या को भी कंट्रोल में रखती है।