Human Health – शरीर के बहुत से अंग होते हैं, जो आपको आने वाली बीमारियों के बारे में पहले से ही सूचित करते रहते हैं। पर सिर्फ यह होता है कि हम उन पर ज्यादा गौर नहीं कर पाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। यदि हम समय रहते और बीमारी के लक्षणों को पहचान ले, तो हो सकता है कि वह बीमारी अपने अंतिम क्षण तक ना पहुंच पाए। तो आज हम आंखों द्वारा दिए गए संकेत के बारे में जानेंगे।
Must Read
- Health tips: महिलाओ के लिए बढ़ रहा है Liver Cancer का खतरा, जाने इसकी वजह और उपाये
- Natural Blood Purifiers: आप के खून को साफ करती हैं यह चीज है, घर के किचन में भी है आसानी से उपलब्ध
Human Health – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण होने वाली बीमारियां
-
डायबिटीज
आज के दौर में डायबिटीज एक आम बीमारी बन चुकी है। इसके लक्षण भी कुछ खास नहीं होते जिसके कारण लोग इसे पहचान नहीं पाते। पर धीरे-धीरे यह बढ़कर एक बीमारी का रूप ले लेता है। डायबिटीज में मुख्य रूप से मरीज को ज्यादा प्यास लगती है, साथ ही आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा बार बार पेशाब आना और वजन कम होना भी इसके (डायबिटीज) लक्षणों में देखा गया है।
-
इन बीमारियों में आंखों द्वारा दी गई संकेत
आम संकेत होने के वजह से ज्यादातर लोग शुरुआती तौर पर डायबिटीज को पहचान नहीं पाते हैं। परंतु एक्सपर्ट का मानना है कि यदि आपको डायबिटीज होना आरंभ होता है, तो आपके आंखों में इसे कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अतः आप आंखों को देखकर इस बीमारी के लक्षण का आराम से पता लगा सकते हैं।
डायबिटीज होने से ब्लड प्रेशर में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर हमारे आंखों के रेटिना के ब्लड वेसल्स में बदलाव ला देता है। इसके अलावा आपको अपनी आंखों से धुंधला सा नजर आने लगता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमारे आंखों के टिशू में सूजन आ जाती है। साथ ही आंखों के विज़न में डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं भी नजर आने लगते हैं।
इसके अलावा यदि लगातार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रही तो आपकी आंखों का विजन लॉस होने के साथ-साथ अंधेपन की समस्या भी हो जाती है। साथ ही डायबिटीज के कारण हमारे सिर में दर्द, आंखों में पानी आना और धुंधला दिखाई देना ऐसी समस्याएं दयनीय हो जाते हैं।