आपने अलग अलग जीवों का खून देखा होगा और आप ये सोचते होंगे कि सभी जीवों का खून लाल होता है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका खून केवल लाल नहीं बल्कि अलग अलग रंग का होता है।
मूंगफली कीड़ा
इस कीड़े के खून का रंग बैंगनी होता है। दरअसल, पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता है, तो उसका रंग बैंगनी या गुलाबी हो जाता है।
क्रोकोडाइल आइसफिश
ये मछली अंटार्कटिक की गहराई में पायी जाती है। इस मछली का खून रंगहीन और पारदर्शी होता है। आइसफिश के खून में हेमोग्लोबिन और हेमोसाइनिन नहीं होता है। इसलिए इसके खून का कोई भी रंग नहीं होता है।
न्यू गिनी गिरगिट
इस गिरगिट के खून का रंग हरा होता है। गिरगिट की मांसपेशियां और जीभ भी हरी ही होती है।
ऑक्टोपस
ऑक्टोपस के खून का रंग नीला होता है। इसके पीछे वजह ये है कि ऑक्टोपस के खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, इसी कारण उसके खून का रंग नीला हो जाता है।
सी-ककम्बर
यह भी एक समुद्री जीव ही है। यह जीव दिखने में भले ही हरे होते हैं, लेकिन इनके खून का रंग पीला होता है। इसके पीछे वजह क्या है, यह आज तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं।