Web Series: सुमित व्यास के वेब सीरीज आपको जरुर देखना चाहिए। आज आपको बताने वाले है सुमित व्यास के पांच बेस्ट वेब सीरीज।
सुमित व्यास को टीवीएफ की श्रृंखला परमनेंट रूममेट्स में मिकेश चौधरी की भूमिका से उन्हें पहचान मिली। लेकिन आज बात कुछ और है आज सुमित व्यास ओटीटी की दुनिया के किंग माने जाते हैं। सुमित व्यास एक्टर के साथ साथ डायरेक्टर और लेखक भी हैं। इन्होंने 2006 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए बताते हैं उनके वेब सीरीज के बारे में…
और पढे
- Mahindra Car: Mahindra ने लॉन्च किया New Bolero, किमत जानकार हो जाएंगे हैरान
- Web Series: लीजिए OTT पर इस हफ्ते क्राइम के साथ रोमांस का भी मजा, देखिए ये वेब सीरीज और फिल्में
Verdict: State Vs Nanavati
इस वेब सीरीज की कहानी साल 1959 के नानावटी वर्सेस महाराष्ट्र सरकार के विवादित केस पर आधारित है। इस वेब सीरीज में उन्होंने वकील राम जेठमलानी का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। इसे ZEE5 और ALTBalaji पर देखा जा सकता है।
Dark 7 White
एकता कपूर के प्रोडक्शन की यह वेब सीरीज नॉवल ‘डार्क व्हाइट’ पर आधारित है। इस वेब सीरीज को साल 2020 में zee5 पर स्ट्रीम किया गया था। इस वेब सीरीज में सुमित व्यास ने युद्धवीर सिंह राठौर का रोल प्ले किया था।
RejctX
इस वेब सीरीज में सुमित व्यास अभिनय बहुत ही सराहनीय है। इस Web series के 2 सीजन आ चुके है। पहले सीजन में किडनैपिंग, हिंसा और सेक्स व फैट शेमिंग का एलिमेंट देखने को मिला। तो वहीं दूसरे सीजन में प्यार, सेक्स और धोखे की अनकही कहानी देखने को मिली। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
TVF Tripling
इस वेब सीरीज के दो सीजन आए थे और दोनों सीजन के को राइटर सुमित विकास है। TVF Tripling में तीन भाई-बहनों की रोड ट्रिप और उनके पैंरेट्स के जटिल रिश्ते को दिखाया गया था। यह वेब सीरीज उनके बेस्ट वेब सीरीज में से एक है। उसके दोनों सीजन हिट रहे थे। स वेब सीरीज के दोनों सीजन को TVFPlay पर देखा जा सकता है।
Permanent Roommates
यह वेब सीरीज 2014 में आई थी। इस वेब सीरीज में सुमित व्यास ने मिकेश चौधरी का रोल प्ले किया था। इस वेब सीरीज के माध्यम से यह काफी अच्छा गए थे।
परमानेंट रूममेट्स’ के अभी तक दो सीजन आए हैं, और फैन्स को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इसे TVFPlay पर देख सकते हैं।