Miyazaki Mango: उत्तर भारत सहित विभिन्न राज्य इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं ! ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे तासीर वाले फलों का सेवन कर रहे हैं, जिनमें खरबूजा और तरबूज समेत अन्य फल शामिल हैं ! वहीं जब भी फलों के राजा की बात होती है तो उसमें आम (Mango) का ही नाम लिया जाता है ! आम की प्रजातियों की बात करें तो इनकी संख्या 1400 है, लेकिन हमारे पास कुछ ही प्रजातियों की जानकारी है !
Miyazaki Mango

आम (Mango) की खास प्रजातियों में लंगड़ा, चौसा, दशहरी और अल्फांसो शामिल हैं ! लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में जानते हैं? खास बात यह है कि यह आम अब भारत में भी मौजूद है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए तक पहुंच जाती है ! यह आम कौन सा है और भारत में कहां पाया जाता है, जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
ये है दुनिया का सबसे महंगा Mango
दुनिया के सबसे महंगे आम की बात करें तो यह मियाजाकी (Miyazaki Mango) प्रजाति का है। यह एक जापानी प्रजाति है, जो आमतौर पर जापान में पाई जाती है। हालांकि, हाल ही में यह भारत में भी उपलब्ध हो गया है।
भारत में यह आम कहां पाया जाता है
दुनिया का सबसे महंगा आम भी भारत में मौजूद है। Dailynews24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो साल पहले पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर की एक मस्जिद में इस आम प्रजाति का एक पौधा लगाया गया था, जिसके दो साल बाद उसमें आम उग आए ! खास किस्म के आम के कारण इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग भी पहुंचे।
Miyazaki Mango की कीमत कितनी है
जब मस्जिद में उगाए गए इन आमों (Miyazaki Mango) की नीलामी की गई तो ये आम 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिके, जिनका इस्तेमाल मस्जिद के निर्माण कार्य में किया गया था ! वहीं, Dailynews24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक आम की कीमत 10,600 रुपए तक रही !
यह आम पकने के साथ रंग बदलता है
दुनिया का सबसे महंगा आम होने के साथ-साथ इस आम की खास बात यह है कि यह दूसरे आमों से अलग दिखता है ! यह आम पकने के साथ अपना रंग बदलता है। शुरुआत में इस आम का रंग बैंगनी होता है, हालांकि जैसे-जैसे यह पकते हैं इसका रंग भी बदलता जाता है ! एक बार पूरी तरह से पकने के बाद इस आम (Miyazaki Mango) का रंग लाल हो जाता है !
आम की सुरक्षा बड़ी चुनौती
इस खास किस्म के आम (Mango) को सुरक्षित रखना भी एक बड़ी चुनौती है ! इन आमों की देखभाल के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है ! यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में जिस जगह पर यह आम उगाया जाता था, वहां उनकी सुरक्षा के लिए चार सुरक्षाकर्मी और छह कुत्ते रखे गए थे, ताकि आम के बगीचे में कोई न पहुंच सके !
Mango For Weight Loss: आम खाकर भी कम हो सकता है वजन, बस जान लें खाने का सही तरीका