Yash Kumar Mishra
Yash Kumar Mishra

Yash Kumar Mishra: भोजपुरी सिनेमा इन दोनों सफलता की ऊंचाइयां छू रहा है और आपको बता दें कि यहां पर कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इतना ही नहीं कुछ ऐसी अभिनेत्रियां और अभिनेता है जो कि दर्शकों को काफी ज्यादा इंप्रेस करने में कामयाब हो जाते हैं। साथ ही साथ उनकी फ़िल्में और गाने भी जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं।

Yash Kumar Mishra और अंजना सिंह ने किया जमकर रोमांस

लेकिन इसी बीच यूट्यूब पर जमकर एक रोमांटिक गाना तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘होता दरदिया ए हो पिया’ है। इस गाने की वीडियो में यश कुमार मिश्रा और अंजना सिंह को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।

Yash Kumar Mishra का गाना हो रहा है जमकर वायरल

वायरल हो रही वीडियो के गाने को इंदू सोनाली और छोटे बाबा ने अपनी आवाज दी है। यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) के इस गाने को फिल्म हीरो गमछा वाला से लिया गया है। इतना ही नहीं इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया और लिरिक्स लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है। इस भोजपुरी गाने का डायरेक्शन विष्णु शंकर का है और वही प्रोड्यूस करने का काम रितेश ठाकुर ने किया।

Yash Kumar Mishra के गाने पर आए 16 लाख व्यूज

यश कुमार मिश्रा के इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 16 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और आपको बता दें कि यह गाना काफी ज्यादा पुराना है। दरअसल इस गाने को 4 दिसंबर 2016 को इंटरनेट पर शेयर किया गया था।

Yash Kumar Mishra और अंजना सिंह की जमी जोड़ी

यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) और अंजना सिंह के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोनों जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी ज्यादा होता नजर आ रही है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। दोनों का अंदाज काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है और आपको बता दें कि लोग इसको लगातार देख भी रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

डेली न्यूज़ 24 पर पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, गेम्स न्यूज टेक बाइक कार न्यूज...