10 Mysterious Forts in India: रहस्यमय सुरंगों से लेकर भूतिया कहानियों तक क्या है इनका असली रहस्य? जानिए

10 Mysterious Forts in India: दोस्तों, भारत में लगभग 1000 से भी ज्यादा किले हैं। जिनमें से कई बहुत प्राचीन हैं और अपने भीतर कई रहस्य समेटे हुए हैं और कुछ किले ऐसे हैं जहां अरबों खरबों के खजाने छुपे हुए हैं। जिनमें एक किला ऐसा भी है। जहां राजा ने खुद ही अपने रानी का सिर काट दिया था वैसे तो भारत में ऐसे कई किले हैं लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं। भारत के 10 सबसे रहस्यमय किले के बारे में जिनके रहस्य को देख वैज्ञानिक भी हैरान है और यहां तक कि इनमें से एक किले को तो भारत सरकार ने भी हंटेड प्लेस घोषित कर दिया है।

10 Mysterious Forts in India

1. गढ़कुंडार किला

क्या होगा जब 50 से 60 लोगों का एक समूह एक किले को देखने जाए और सभी के सभी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाए जी हां दोस्तों ऐसा ही एक बार हुआ था उत्तर प्रदेश में मौजूद गढ़कुंडार फोर्ट में हालांकि इस गढ़ कुंडार फोर्ट को किसने और कब बनाया यह भी एक रहस्य है लेकिन बताया जाता है। यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यह सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया एक ऐसा बेजर किला है। जो लोगों को भ्रमित कर देता है यह किला चार से 5 किलोमीटर दूर से तो दिखाई देता है।

लेकिन जैसे ही इसके नजदीक आया जाता है, तो यह किला दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है। अगर अगर आप उसी रास्ते से जाएंगे तो वह रास्ता किले के जगह कहीं और ही चला जाएगा जबकि इस किले पर जाने के लिए एक दूसरा रास्ता है। गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किलों में होती है। यहां के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां के पास के गांव में एक बारात आई थी।

बारात इस किले में घूमने आई और घूमते घूमते हुए लोग तलघर में चले गए और रहस्यमय तरीके से गायब हो गए और वह 50 से 60 लोग आज तक नहीं मिले हैं और कहा जाता है कि इस किले में एक खजाने का रहस्य भी छुपा हुआ है। जिसे खोजने के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन आज तक ये खजाने किसी को भी नहीं मिले हैं।

10 Mysterious Forts in India

2. सुजानपुर टीरा किला

नंबर नौ द सुजानपुर टीरा फोर्ट इस किले को खजान किले के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि कहा जाता है कि यहां अरबों-खरबों के खजाने छुपे हुए हैं। इस किले को साल 1758 में अभय चंद नामक राजा ने बनवाया था जिसके बाद यहां संसार चंद ने राज किया और संसार चंद के ही अरबों के खजाने इस किले में कहीं छुपे हुए हैं, जिसे आज तक कोई खोज नहीं पाया है।

ऐसा माना जाता है कि इस किले के अंदर ही एक 5 किलोमीटर की लंबी सुरंग है और उसी के अंदर यह खजाना छिपा हुआ है, लेकिन उस सुरंग के अंतिम छोर तक आज तक कोई पहुंच नहीं पाया रास्ता तंग और अंधकार से भरे होने के कारण कोई भी इस सुरंग में 100 मीटर के आगे जाने के बारे में सोचता भी नहीं है। यहां तक कि मुगलों ने भी इस खजाने को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ भी नहीं लगा।

10 Mysterious Forts in India

3. रायसेन किला

यह किला मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है इस किले के बारे में एक कहानी बहुत प्रचलित है कि यहां के राजा ने खुद ही अपने रानी का सिर काट दिया था दरअसल इस किले को साल 1200 ईसवी में बनाया गया था जिस समय इस किले पर राजा पूर्णमल का शासन था तो उनके साथ हुए धोखे के कारण उन्होंने अपने पत्नी को बचाने के लिए उसका सिर खुद ही काट दिया, और कहा जाता है कि यहां के राजा राज सेन के पास एक ऐसा पत्थर था जो लोहे को भी सोना बना सकता था इस पत्थर के लिए कई युद्ध भी हुए थे। लेकिन राजा हार गए और इसीलिए उन्होंने इस पत्थर को किले के ही एक तालाब में फेंक दिया और यह पत्थर आज तक किसी के हाथ नहीं लग पाया।

10 Mysterious Forts in India

4. शेरगढ़ किला

यह किला बिहार के रोहता जिले में मौजूद है दोस्तों, अफगानी शासक शेरशाह सूरी के भी इस किले में सैकड़ों सुरंगे और तहखाने मौजूद हैं, कैमूर की पहाड़ी पर स्थित इस किले की संरचना बाकी अन्य किलों से बहुत अलग है इसे ऐसे बनाया गया है कि कोई भी इसे बाहर से नहीं देख सकता यह किला तीन तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है जबकि इस किले के एक तरफ से दुर्गावती नदी भी बहती है।

इस किले के अंदर जाने के लिए एक सुरंग है कहा जाता है कि अगर यह सुरंग बंद हो जाएगी तो यह किला किसी को भी दिखाई नहीं देगा और इस किले में छिपा खजाने का भी रहस्य है जो किसी को आज तक नहीं मिला इस किले में सुरंगों और तहखाने का नेटवर्क इस तरह से फैला है कि आज भी कोई इसके अंदर जाने से डरता है।

10 Mysterious Forts in India

5. नचित्तौरगढ़ किला

यह किला राजस्थान के चित्तौरगढ़ में मौजूद है चित्तौरगढ़ में भारत के सबसे प्राचीन और भव्य किले देखने के लिए मिलते हैं। यह किला लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। इस किले पर तीन बार आक्रमण किया गया था। पहली बार आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किया गया था दूसरी बार बहादुर शाह द्वारा और तीसरी बार मुगलों द्वारा आक्रमण किया गया था और यहां तक कि चित्तौरगढ़ के इसी किले में रानी पद्मिनी ने जोहार किया था।

6. शनिवारवाड़ा किला 

दोस्तों शनिवारवाड़ा महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है सन 1773 में यहां के पेशवा नारायण राव जो कि बहुत कम उम्र में ही पेशवा बन गया था उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी और उसकी हत्या की साजिश उसके करीबी रहे एक चाचा ने की थी और आज भी लोगों का कहना है कि नारायण राव का आत्मा इस किले में रहता है और आज भी शनिवार वाड़ा के इस किले से उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है और लोगों ने कई बार इस किले से काका माला बचावा यानी कि चाचा मुझे बचाओ चीखते हुए सुना है। साल 1828 में शनिवार वाड़ा में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई, जिसे करीब सात दिनों तक नहीं बुझाई जा सकी।

7. तालबेहट किला

दोस्तों तालबेहट के इस फोर्ट से सात महिलाओं ने अक्षय तृतीय के दिन किले की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।जिसके बाद आज भी इस किले से उन सात महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है और कहा जाता है कि उन सातों महिलाओं की आत्मा आज भी इस किले में भटकती है। इस महल के मुख्य द्वार पर उन सातों महिलाओं की चित्र बनाई गई है और हर साल इसी दिन महिलाएं इन सात महिलाओं की पूजा अर्चना करती हैं। जिससे उनकी आत्मा को शांति मिल सके।

10 Mysterious Forts in India

8. असीरगढ़ किला 

असीरगढ़ का यह रहस्यमय किला मध्य प्रदेश में मौजूद है और मुगल बादशाह अकबर ने भी इस किले को जीतने का कई प्रयास किया और उसने कई युद्ध भी किए लेकिन वह इस किले को कभी जीत नहीं पाया वैसे तो इस किले के भीतर कई रहस्य छिपे हुए हैं। लेकिन इस किले का एक रहस्य ऐसा है जो बहुत प्रचलित है दरअसल इस किले में एक शिव मंदिर है और लोगों का कहना है कि रोज सुबह इस किले का द्वार खुलने से पहले कोई आता है और इस किले के मंदिर में प्रतिदिन पूजा करके चला जाता है और वह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि महाभारत के अश्वत्थामा हैं। जिन्हें महाभारत के दौरान श्री कृष्ण के द्वारा मिले एक श्राप के कारण आज भी वह कलयुग में भटक रहे हैं और कलयुग के अंत होने के साथ ही उनका भी अंत होगा।

10 Mysterious Forts in India

9. देवगिरी किला

दोस्तों देवगिरी फोर्ट को आज तक कोई भी राजा जीत नहीं पाया जिसका निर्माण यादवा डायनेस्टी ने 900 साल पहले करवाया था इस किले को ऐसे बनाया गया है कि इसके टॉप तक पहुंच पाना किसी के लिए भी नामुमकिन है। इसके चारों तरफ पहाड़ी को काटकर करीब 100 फीट का गड्ढा बनाया गया है। किसी भी दुश्मन को वहां तक जाने के लिए पहले मेन गेट को तोड़ना पड़ेगा जो कि वहां से करीब 1 किलोमीटर दूर है और उसके बाद भी रास्ते में कई गेट आते हैं जिसे भी तोड़ना पड़ेगा और वह भी इन तोपों के हमले से बचते हुए अब मान के चलो अगर किसी ने इतना भी कर लिया।

लेकिन अंतिम में उन्हें 100 फीट गहरी खाई मिलेगी जिसके पानी में मगरमच्छ और सांपों की बिल्कुल भी कमी नहीं है वैसे वहां पर एक पुल तो है। लेकिन उसे भी ऊपर खींच लिया जाता था। अब मान के चलो किसी भी तरीके से खाई भी पार कर लिया तो आगे जाने के बाद मिलेगी एक अंधेरी भूल भुलैया और इसमें जाते ही कोई भी कुछ भी देख नहीं सकता था। क्योंकि इसमें अधिक अंधेरा होने के कारण विजिबिलिटी जीरो है। जिसमें दुश्मन सैनिक आपस में ही भटक के खुद ही एक दूसरे को मारने लग जाते थे तो यही कारण है कि आज तक कोई भी इस रहस्यमय किले को जीत नहीं सका।

10 Mysterious Forts in India

10. भानगढ़ किला

दोस्तों इसे भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में सबसे रहस्यमय किला माना जाता है और यहां तक कि भारत सरकार के द्वारा भी इस किले को हंटेड प्लेस घोषित किया जा चुका है। भानगढ़ फोर्ट भारत के सबसे हंटेड प्लेस के लिस्ट में सबसे टॉप में आता है। यहां तक कि भारत सरकार ने इस किले के बाहर ही एक बोर्ड लगाया हुआ है कि कोई भी व्यक्ति सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद इस किले में ना जाए माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति रात में इस किले में प्रवेश करता है तो वह कभी भी वापस नहीं आएगा।

इस किले के पास में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस किले से रात में अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं। पायल और नाचने गाने की आवाजें आती है और रात में यहां से औरतें की चीखने चिल्लाने और रोने की आवाजें आती है और लोगों ने तो कई बार यहां पर एक औरत को भी घूमते देखा है जो कि इस किले में रात को परफ्यूम लेकर घूमती है और उस समय इस किले से अजीबोगरीब इत्र जैसी स्मेल भी आती है।