CGPSC भर्ती 2024: 246 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) द्वारा SSE (राज्य सेवा परीक्षा) 2024 के लिए 246 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती परीक्षा उन कैंडिडेट्स के लिए एक गोल्डन चांस है, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। 01 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:00 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, कैंडीडेट्स 30 दिसंबर 2024 को रात 11:59 तक अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

प्रमुख रिक्त पद और उनकी संख्या:

246 रिक्त पदों में भिन्न-भिन्न विभागों के लिए भर्तियां निकाली जा चुकी हैं, जिनमें कुछ प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

  • उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के लिए 21 पद।
  • उप जिला अध्यक्ष के लिए 7 पद।
  • जिला आबकारी अधिकारी के लिए 2 पद।
  • वित्त अधिकारी के लिए 7 पद।
  • आबकारी उप निरीक्षक के लिए 90 पद (सबसे अधिक)।
  • नायब तहसीलदार के लिए 10 पद।
  • सहायक जेल अधीक्षक के लिए 7 पद।
  • राज्य कर निरीक्षक के लिए 37 पद।
यह भी पढ़ें  UPSC Interview: सिविल सेवा-IAS मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तारीखें घोषित, जाने पुरी डीटेल

इसके अतिरिक्त, दूसरे पदों में बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक संचालक, सहकारी निरीक्षक आदि पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

1. आवेदन के लिए सर्वप्रथम आप psc.cg.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब “राज्य सेवा परीक्षा 2024” के विकल्प को खोजें और उस लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फार्म भरें।

4. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के पश्चात सबमिट पर क्लिक करें।

5. आवेदन फार्म का प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

CGPSC Recruitment 2024

इस पद के लिए परीक्षा 9 फरवरी 2025 को प्रारंभ होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा 26 जून से 19 जून 2025 तक की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 246 पदों में से, 96 पद सामान्य वर्ग के लिए, 34 पद अनुसूचित जाति के लिए, 85 पद अनुसूचित जनजाति के लिए और 31 पद अन्य पिछड़े वर्ग के लिए हैं।

यह भी पढ़ें  Patna High Court: 8वीं पास के लिए सुनहरा मौका, शानदार वेतन, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह CGPSC भर्ती एक बड़ा मौका है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। अधिक जानकारी के लिए सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इन्हे भी पढें:

यह भी पढ़ें  UIIC AO Recruitment 2024 में 200 पदों पर आवेदन करें और पाएं ₹96,765 तक का वेतन