CGPSC SI Recruitment 2024: पुलिस सब-इंस्पेक्टर के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स और नई तिथियां

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) द्वारा SI (सब-इंस्पेक्टर), प्लाटून कमांडर एवं सूबेदार की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक आवश्यक अपडेट जारी कर दिया गया है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि अब 25 दिसंबर 2024 तक बढ़ गई है। पहले यह तिथि 21 दिसंबर 2024 थी। जो कैंडीडेट्स इच्छुक हैं वह अब ज्यादा समय के साथ अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं और अगर कोई भी गलती होती है तो उसे सुधारने का अवसर, 26 से 27 दिसंबर 2024 के बीच दिया जाएगा।

भर्ती के लिए रिक्त पद:

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 341 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिसमें निम्नलिखित पद शामिल हैं:

उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के लिए 11 पद, उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के लिए 5 पद, उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह) के लिए 4 पद, उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के लिए 9 पद, उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के लिए 1 पद, प्लाटून कमांडर के लिए 14 पद और सूबेदार के लिए 19 पद।

 

यह भी पढ़ें  UNESCO Intership 2025 – इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम करने का शानदार मौका!

किस तरह से करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार निम्न निर्देशों का पालन करें:

1. सर्वप्रथम psc.cg.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके पश्चात होम पेज पर उपलब्ध “भर्ती नोटिफिकेशन” पर क्लिक करें।

3. अपनी सभी आवश्यक डिटेल्स के साथ आवेदन फाॅर्म को ध्यान से भरें।

4. आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात फॉर्म सबमिट करें और अपना शुल्क भी जमा कर दें।

CGPSC SI Recruitment

अन्य ज़रूरी जानकारी:

आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2024 है। यदि आपके फाॅर्म में कोई गलती हो जाए तो उसे सुधारने की तारीख 26 से 27 दिसंबर 2024 तक है।

ऐसे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में सेवा देने के लिए इच्छुक हैं। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन भरने से पूर्व सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट और पात्रता मानदंड की अच्छे से जांच कर लें।

यह भी पढ़ें  SBI SCO Recruitment 2024: भर्ती के लिए आवेदन करने की आज है आखिरी तारीख, जल्दी करे आवेदन

अन्य जानकारी एवं आवेदन के लिए केवल आधिकारिक psc.cg.gov.in वेबसाइट पर ही भरोसा करें। इस भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां ध्यान से पढ़ें एवं समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इन्हें भी पढ़ें: