Railway Recruitment: 10वीं पास के लिए दक्षिण मध्य रेलवे में 4232 अप्रेंटिस पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Railway Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए रेलवे ने सुनहरा मौका दिया है। दक्षिण मध्य रेलवे (RRC SCR) अप्रेंटिसशिप के 4,232 खाली पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए जो भी इच्छुक और योगो उम्मीदवार हैं। वह 27 जनवरी 2025 तक भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कबूल किया जाएगा। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे।

ज़रूरी योग्यताएं: 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए। इसी के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 15 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकारी नियमों के अनुसार इसमें छूट दी जाएगी। आयु की गणना 28 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगा। आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 रखी गई है।

कैसे करें आवेदन:

1. सबसे पहले RRC SCR की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें  UP NHM CHO Recruitment 2024: बिना आवेदन शुल्क, सीधी भर्ती! 7401 पदों पर सुनहरा मौका

3. नए उपयोगकर्ता पंजीकरण के लिए ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।

4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

5. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।

6. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, महिला, पीडब्लूबीडी वर्ग के लोगों के लिए कोई भी शुल्क नहीं है।

RRC SCR Recruitment 2025

खाली पदों का विवरण:

इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए 4232 पदों को विभाजित किया गया है:

  • एसी मैकेनिक: 143 पद।
  • बढ़ई: 42 पद।
  • डीजल मैकेनिक: 142 पद।
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 85 पद।
  • इलेक्ट्रीशियन: 1053 पद।
  • फिटर: 1742 पद।
  • वेल्डर: 713 पद।
  • चित्रकार: 74 पद।
  • मशीनिस्ट: 100 पद।
  • और अन्य कई ट्रेड्स में पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें  BOB SO Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

भर्ती का महत्व:

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रेलवे में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उम्मीदवारों को तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा जिससे उनके भविष्य को मजबूत आधार मिलेगा। रेलवे भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन है। अगर आप भी पात्रता रखते हैं, तो देर ना करें और जल्दी ही आवेदन करें, इससे पहले की अंतिम तिथि करीब आ जाए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें  SSC CGL Result 2024: टियर-1 परिणाम जारी, जाने परिणाम चेक करने की आसान प्रक्रिया