इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 2024-25 के लिए ग्रेड कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए हैं. सभी छात्र जो इग्नू के अलग-अलग कार्यकर्मों जैसे कि यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में शामिल हैं, और टर्म-एंड परीक्षा में उपस्थित हुए थे वह अपना ग्रेड कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ग्रेड कार्ड छात्रों को उनके प्रदर्शन की जानकारी देता है और उनकी डिग्री कार्यक्रम की प्रगति को दिखाता है।
IGNOU ग्रेड कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
IGNOU ग्रेड कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिससे वह आसानी से अपने ग्रेड कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।
1. सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
2. अब होमपेज पर ‘Student Help’ टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन से ‘Result’ का चयन करें।
3. इसके बाद ‘ग्रेड कार्ड’ विकल्प पर क्लिक करें।
4. उसके बाद दी गई सूची से अपने कार्यक्रम का चयन करें।
5. अपने नौ अंकों का नामांकन नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें।
6. आपका ग्रेड कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
IGNOU ग्रेड कार्ड क्या है?
IGNOU भारत का एक प्रमुख ओपन यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना 1985 में नई दिल्ली में की गई थी। इसका उद्देश्य अच्छी शिक्षा को सभी तक पहुंचाना था। यह विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज के लिए यूजीसी से मान्यता प्राप्त है और हर साल लाखों छात्रों को इसमें शिक्षा दी जाती है।
ग्रेड कार्ड में दी गई जानकारी:
IGNOU ग्रेड कार्ड में छात्रों को निम्नलिखित जानकारी दी जाती है:
छात्र की जानकारी: इसमें नाम और नामांकन नंबर शामिल होते हैं।
पाठ्यक्रम कोड: छात्र द्वारा पंजीकृत सभी कोर्स के कोड इसमें दिए होते हैं।
असाइनमेंट अंक: असाइनमेंट के लिए प्राप्त अंकों की जानकारी।
टर्म-एंड परीक्षा अंक: थ्योरी परीक्षा में प्राप्त अंक की जानकारी।
प्रैक्टिकल अंक: प्रैक्टिकल परीक्षाओं या प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त अंक।
स्थिति: यह दर्शाता है कि छात्र ने कोर्स की सभी आवश्यकताएं पूरी की हैं या नहीं।
IGNOU क्रेडिट कार्ड और रिजल्ट में अंतर:
ग्रेड कार्ड और परिणाम दोनों ही छात्राओं के प्रदर्शन को जांचने के लिए होते हैं, लेकिन इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि ग्रेड कार्ड छात्र के समग्र प्रदर्शन को दिखाता है, इसमें असाइनमेंट, टर्म एंड परीक्षा और प्रैक्टिकल के मार्क्स शामिल होते हैं। वहीं रिजल्ट केवल एक सेमेस्टर की परीक्षा की अंको को दिखाता है।
निष्कर्ष:
IGNOU भारत का एक प्रमुख ओपन यूनिवर्सिटी है, जो की नई दिल्ली में है। इग्नू ने छात्रों को उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने के तरीके और समझने के लिए ग्रेड कार्ड जारी किया है। यदि आप भी इग्नू के छात्र हैं, तो आज ही अपने ग्रेड कार्ड को डाउनलोड करें और अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाएं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Government Jobs: इन 4 सरकारी नौकरियों को क्रैक करना आसान, जनरल कैटेगरी के लिए शानदार चांस
- Haryana Avval Balika Yojana: हरियाणा की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी पाने का शानदार मौका, जानें पूरी जानकारी
- SVAMITVA Scheme: क्या है स्वामित्व योजना, जिसने 65 लाख परिवारों को बनाया संपत्ति का मालिक?