NIFT 2025: सिटी स्लिप जारी, 9 फरवरी को होगी परीक्षा, जल्द मिलेंगे एडमिट कार्ड

Ansa Azhar
By
On:
Follow Us

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Slip) जारी कर दी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी:

NTA ने साफ कहा है की परीक्षा शहर सूचना पर्ची के बाद जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट्स में होने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक होगी। सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ सीटी स्लिप है इसके जरिए आपको शहरो की जानकारी मिलेगी। यह एडमिट कार्ड नही है। परिक्षा से पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

NIFT 2025 Exam City Slip

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप: 

1. सबसे पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध ‘NIFTEE 2025 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

4. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

अगर कोई समस्या हो तो संपर्क करें:

अगर किसी अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी होती है, तो वह NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल [email protected] के माध्यम से भी सहायता मांग सकते हैं।

NIFT 2025 Exam City Slip

जरूरी निर्देश:

परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही किसी भी झूठी खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और केवल NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Ansa Azhar

Ansa Azhar

I'm Ansa Azhar, a passionate Hindi Content Writer at DailyNews24. I enjoy crafting informative and engaging articles on a wide range of topics, including lifestyle, education, business and so on. My writing style is simple and easy to understand, ensuring that our readers can easily absorb the information.

For Feedback - [email protected]