Akshaya Tritiya के दिन सोना क्यों खरीदते हैं? जानिए असली रहस्य और पौराणिक मान्यताएं

Harsh

Published on:

Follow Us

Akshaya Tritiya: हर साल आने वाली Akshaya Tritiya एक ऐसा पर्व है, जिसका इंतजार लोगों को न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से होता है, बल्कि आर्थिक समृद्धि के लिहाज़ से भी। यह दिन हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आता है। इस दिन को ‘अखा तीज’ भी कहा जाता है और इसे अक्षय पुण्य, सोने की खरीदारी, धार्मिक पूजन, दान और शुभ शुरुआत के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है।

वर्ष 2025 में Akshaya Tritiya 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस लेख में हम जानेंगे कि इस दिन को इतना खास क्यों माना जाता है, सोना खरीदना क्यों शुभ होता है, और इससे जुड़ी पौराणिक कहानियां क्या हैं।

Akshaya Tritiya कब है 2025 में?

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल 2025 को शाम 5:31 बजे से शुरू होगी और 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि को प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए Akshaya Tritiya का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।

Akshaya Tritiya का धार्मिक महत्व

Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन से सत्ययुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। इस दिन भगवान विष्णु ने नर-नारायण रूप में अवतार लिया था। भगवान परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था।

यह भी पढ़ें  इस Mahashivratri महादेव की पूजा से ही होगा जीवन का हर संकट दूर, जानें अपनी राशि के हिसाब से उपासना विधि

इतना ही नहीं, पौराणिक मान्यता है कि इस दिन महाभारत का लेखन भी शुरू हुआ था और कुबेर को धनाध्यक्ष पद भी इसी तिथि को मिला था। इसलिए इसे धन, समृद्धि, उन्नति और अक्षय पुण्य का दिन कहा जाता है।

Akshaya Tritiya पर सोना खरीदने का महत्व

भारत में Akshaya Tritiya पर सोना खरीदना एक परंपरा बन चुकी है। इसे मां लक्ष्मी की कृपा पाने का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु “अक्षय” रहती है — यानी उसमें कभी कमी नहीं आती।

इस दिन लोग:

  • सोना, चांदी, पीतल, तांबा आदि खरीदते हैं 
  • नया कारोबार शुरू करते हैं 
  • बच्चों के लिए शिक्षा की शुरुआत करते हैं 
  • विवाह, गृह प्रवेश, और वाहन खरीद जैसे काम बिना मुहूर्त कर लेते हैं 
यह भी पढ़ें  Shiv Ji Ki Priya Rashiyan: मेष सहित ये 3 राशियां जिन पर महादेव की विशेष कृपा है

यदि कोई व्यक्ति इस दिन सोना नहीं खरीद सकता, तो वो पीली सरसों, हल्दी, मिट्टी का घड़ा या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकता है। ये सब भी अक्षय फल देने वाले माने जाते हैं।

Akshaya Tritiya और दान का महत्व

Akshaya Tritiya के दिन दान करना सबसे पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन किया गया दान कभी नष्ट नहीं होता और जीवनभर साथ देता है।
लोग इस दिन:

  • जल से भरे घड़े का दान 
  • वस्त्र, छाता, चप्पल, पंखा, भोजन 
  • गाय, भूमि या स्वर्ण का दान करते हैं 

कहा जाता है कि अगर आप इस दिन भूखे को भोजन कराएं या किसी जरूरतमंद को कपड़े दें, तो आपकी सारी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

 क्या करें इस Akshaya Tritiya पर?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें 
  • श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें 
  • तांबे के लोटे में जल, चावल, हल्दी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें 
  • भोजन से पहले गाय, कौआ, कुत्ते या किसी गरीब को भोजन दें 
  • अगर संभव हो तो सोना या पीली वस्तुएं खरीदें 
  • जरूरतमंद को दान ज़रूर करें 
यह भी पढ़ें  Chaitra Navratri Upay: जानिए कैसे इन खास टोटकों से नौकरी, व्यापार और घर में लाएं सुख-समृद्धि
Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2025 सिर्फ एक तिथि नहीं है, बल्कि यह जीवन में शुभता, सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला विशेष पर्व है। इस दिन की गई हर अच्छी क्रिया “अक्षय” फल देती है — यानी कभी नाश नहीं होता। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि इसके लिए किसी विशेष मुहूर्त की जरूरत नहीं होती।

अगर आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि चाहते हैं, तो इस 30 अप्रैल 2025 को Akshaya Tritiya को विशेष रूप से मनाएं, सोना खरीदें, दान करें और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाएं।

यह भी पढ़ें :-