Gold Price Today: भारत में सोना केवल गहनों के रूप में ही मशहूर नहीं है बल्कि इसे निवेश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सोने की कीमतों में आने वाले उतार चढ़ाव निवेशकों के लिए और आम आदमी के लिए बहुत मायने रखते हैं। इसलिए हर कोई भारत में सोने की कीमतों के बारे में जानना चाहता है। आज इस लेख में हम आज की यानी की 21 अप्रैल 2025 के दिन सोने की क्या कीमत रही है इस बारे में बात करेंगे।
आज के दिन सोने की कीमतें:
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹8,944 (- ₹1)
8 ग्राम: ₹71,552 (- ₹8)
10 ग्राम: ₹89,440 (- ₹10)
100 ग्राम: ₹8,94,400 (- ₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹9,757 (- ₹1)
8 ग्राम: ₹78,056 (- ₹8)
10 ग्राम: ₹97,570 (- ₹10)
100 ग्राम: ₹9,75,700 (- ₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹7,318 (- ₹1)
8 ग्राम: ₹58,544 (- ₹8)
10 ग्राम: ₹73,180 (- ₹10)
100 ग्राम: ₹7,31,800 (- ₹100)
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
आज भारत के अधिकांश शहरों में सोने की कीमत समान बनी हुई है। चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹8,944 और 24 कैरेट ₹9,757 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट की दर ₹8,959 और 24 कैरेट ₹9,772 है। वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹8,949 और 24 कैरेट ₹9,762 पर बिक रहा है।
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों का बदलाव:
पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 18 अप्रैल को सोने में ₹25 से ₹27 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उसके बाद से यह कीमतें स्थिर बनी रहीं। आज यानी 21 अप्रैल को कीमतों में ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है, जो दर्शाता है कि बाजार हल्के उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर बना हुआ है।
आज सोने में काफी मामूली गिरावट देखी गई है। कल के मुकाबले में सभी कैरेट में प्रति ग्राम ₹1 की कमी आई है। यह गिरावट बड़ी नहीं है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि स्थिरता के बाद अब बाजार की चाल गिरावट की तरफ जा सकती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वह खरीदारी करने से पहले कीमतों पर नजर रखें और सोच समझ कर फैसला लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- KCC Loan 2025: अब बिना गारंटी मिलेंगे सीधे 5 लाख रुपये, जानिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- 7th Pay Commission Alert: इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पेंशन और ग्रेच्युटी, नए नियम से मच गई हलचल
- CSIR IIP में नौकरी का मौका: साइंटिस्ट पदों पर हो रही सीधी भर्ती, जाने क्या है ज़रूरी योग्यताएं