Top 5 High Salary Jobs: अगर आप भी चाहते हैं शानदार करियर और मोटी सैलरी, तो ये 5 जॉब्स आपके लिए बेस्ट हैं

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Top 5 High Salary Jobs: भारत में हर छात्र और उसके घरवालों का यही सपना होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके बच्चे को एक ऐसी नौकरी मिले जिसमें अच्छी-खासी सैलरी हो और करियर में भी तरक्की के अवसर मिलें। आज के समय में कुछ ऐसी जॉब्स हैं, जिनमें अगर आप चुने जाते हो तो समझिए आपकी किस्मत खुल गई। यहां हम आपको भारत की पांच सबसे हाई सैलरी जॉब्स और उनसे जुड़े कोर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1. आईटी डायरेक्टर:

आईटी डायरेक्टर किसी भी कंपनी की तकनीकी टीम और टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मैनेज करता है। इस पद तक पहुंचने के लिए आपको कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करना जरूरी होता है। इसके बाद आप MBA या MCA जैसी मास्टर डिग्री करके आगे बढ़ सकते हैं।

कोर्स की अवधि: ग्रेजुएशन – 3-4 वर्ष, मास्टर्स – 2 वर्ष

सैलरी: ₹14 लाख से ₹99 लाख प्रति वर्ष

कंपनियां: Google, Microsoft, Amazon, Apple

Top 5 High Salary Jobs

2. कमर्शियल पायलट:

कमर्शियल पायलट बनना एक चैलेंजिंग लेकिन बहुत ही लाभदायक करियर विकल्प है। इसके लिए 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) पास करना जरूरी है। इसके बाद DGCA से अप्रूव्ड फ्लाइंग स्कूल से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग लेनी होती है।

कोर्स की अवधि: 18 से 24 महीने

सैलरी: ₹1.1 लाख से ₹84 लाख प्रति वर्ष

कंपनियां: इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, गोएयर

3. मैनेजमेंट कंसल्टेंट

मैनेजमेंट कंसल्टेंट कंपनियों को उनकी रणनीति, संचालन और प्रदर्शन में सुधार के लिए सलाह देते हैं। इसके लिए बिजनेस, मैनेजमेंट या इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और MBA करना लाभकारी होता है।

कोर्स की अवधि: ग्रेजुएशन – 3 वर्ष, MBA – 2 वर्ष

सैलरी: ₹6.6 लाख से ₹42 लाख प्रति वर्ष

कंपनियां: BCG, McKinsey, Deloitte, KPMG

4. प्रोडक्ट मैनेजर

प्रोडक्ट मैनेजर किसी भी प्रोडक्ट के निर्माण से लेकर मार्केटिंग और बिक्री तक की योजना बनाता हैं। इसके लिए कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग या मार्केटिंग में ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके बाद MBA या प्रोडक्ट मैनेजमेंट में स्पेशल कोर्स करने से फायदा होता है।

कोर्स की अवधि: ग्रेजुएशन – 3-4 वर्ष, MBA/कोर्स – 1-2 वर्ष

सैलरी: ₹5.5 लाख से ₹38 लाख प्रति वर्ष

कंपनियां: Google, Amazon, Flipkart, Zomato

Top 5 High Salary Jobs

5. इन्वेस्टमेंट बैंकर

इन्वेस्टमेंट बैंकर कंपनियों को पूंजी जुटाने, मर्जर और फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद करते हैं। इसके लिए फाइनेंस, इकनॉमिक्स या कॉमर्स में ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके बाद आप MBA (फाइनेंस) या CA जैसी प्रोफेशनल डिग्री ले सकते हैं।

कोर्स की अवधि: ग्रेजुएशन – 3 वर्ष, MBA – 2 वर्ष, CA – लगभग 4-5 वर्ष

सैलरी: ₹2 लाख से ₹60 लाख प्रति वर्ष

कंपनियां: Goldman Sachs, JP Morgan, ICICI Securities, HDFC Bank

डिस्क्लेमर:

इन पांचों नौकरियों में न सिर्फ सैलरी अच्छी मिलती है, बल्कि इनका काम का स्तर भी बहुत ऊंचा होता है। यदि आप सही समय पर सही कोर्स चुनते हैं और उसमें पूरी मेहनत से लगाते हैं, तो इन क्षेत्रों में एक शानदार करियर बनाना संभव है। सही दिशा में मेहनत और समर्पण से ही “लॉटरी” जैसी नौकरी पाना मुमकिन है।

इन्हें भी पढ़ें: