CLOSE AD

Gold Price Today: बढ़े हुए दामों ने चौंकाया बाजार को, जानिए आज सोना कितने रुपये हुआ महंगा

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: सोना भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु है, जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है। भारत में सोना सिर्फ गहनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह परंपरा, निवेश और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। शादी, त्योहार या कोई भी शुभ अवसर हो, सोने का ज़िक्र जरूर आता है और इसका लेन-देन भी किया जाता है। यही वजह है कि इसकी कीमतें हमेशा चर्चा में रहती हैं और हर दिन बदलती रहती हैं। इस लेख में हम आज यानी5 मई 2025 के दिन सोने के दामों पर चर्चा करेंगे।

भारत में सोने का महत्व

भारतीय लोग सोने को लक्ष्मी जी का प्रतीक मानते हैं। दीपावली, अक्षय तृतीया और धनतेरस जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। शादी-विवाह में भी सोना दुल्हन को दिया जाता है जिससे उसकी आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। गांवों में बहुत से परिवार अपनी ज़मीन बेचकर बेटियों को सोने के गहने देते हैं। सोने की इतनी अहमियत को देखते हुए भारत सोना खरीदना और बेचना एक आम सी बात है। यही वजह है कि सोने की कीमतों में उतार चढाव भारत में इतना आम है।

Gold Price Today

आज भारत में सोने की कीमतें:

आज के दिन सोने के दामों में हल्की वृद्धि हुई है। कल की तुलना में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट तीनों के भाव बढ़े हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन सोने की कीमतें क्या रही हैं?

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,775 (+₹20)

10 ग्राम – ₹87,750 (+₹200)

100 ग्राम – ₹8,77,500 (+₹2,000)

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,573 (+₹22)

10 ग्राम – ₹95,730 (+₹220)

100 ग्राम – ₹9,57,300 (+₹2,200)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,180 (+₹16)

10 ग्राम – ₹71,800 (+₹160)

100 ग्राम – ₹7,18,000 (+₹1,600)

पिछले कुछ दिनों में कीमतों का उतार-चढ़ाव

अगर हम पिछले कुछ दिनों सोने की कीमत की बात करें तो पिछ्ले 10 दिनों में सोने के दामों में कई बार तेज गिरावट और हल्की बढ़त देखने को मिली है। 1 मई को दामों में भारी गिरावट आई थी, जब 22 कैरेट सोना ₹8,775 से ₹8,755 पर पहुंच गया था। उसके बाद 2 से 4 मई तक दाम स्थिर रहे। आज यानी 5 मई को फिर से वही पुराना स्तर लौटा है। इस बढ़त से यह साफ है कि बाजार में एक बार फिर खरीददारी का रुझान बढ़ा है।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों आते हैं

सोने की कीमतों में बदलाव के कई कारण होते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत, महंगाई, मांग और आपूर्ति का संतुलन आदि बहुत से कारण शामिल हैं। अगर किसी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है, तो लोग अपने पैसों को सुरक्षित करने के लिए सोना खरीदते हैं, जिससे सोने की मांग अकसर बढ़ती है और कीमतें ऊपर जाती हैं। इसके उलट जब शेयर बाजार अच्छा चलता है, तो लोग सोने में कम निवेश करते हैं, जिससे इसकी कीमत घट सकती है। इसके अलावा शादी ब्याह और त्यौहारों के अवसरों पर भी सोने की मांग बढ़ जाती है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो सोना खरीदते वक्त उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है। 18 कैरेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट जैसे शब्द सोने की शुद्धता को दिखाते हैं। इसके अलावा सोना खरीदने के बाद हमेशा बिल लेना चाहिए और हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदनी चाहिए, ताकि भविष्य में बेचने या बदलने में कोई दिक्कत न आए।

Gold Price Today

भारत में सोने को केवल एक धातु कहना ही ठीक नहीं होगा, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और भावनाओं का हिस्सा भी है। यह ज़रूरत के समय काम आता है और शादी-विवाह में रौनक बढ़ाता है। निवेश के रूप में भी सोने को बहुत अच्छा माना जाता है। अगर सही तरीके से खरीदा जाए, तो सोना लंबे समय तक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शार्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए.

googleplayiosstore