Gold Price Today: सोने के बाज़ार में रोज़ाना हलचल होना एक आम सी बात है, कभी इसकी कीमत बढ़ती हैं, तो कभी घटती हैं, भारत जैसे देश में जहां सोने को सिर्फ निवेश की नज़र से ही नही देखा जाता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी माना जाता है। इसीलिए लोग हर दिन इसकी बदलती कीमतों पर नज़र रखते हैं। इस लेख में हम आज के दिन यानी 13 मई 2025 को सोने के क्या दाम चल रहे हैं इस पर चर्चा करेंगे।
आज भारत में सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज सोने के बाज़ार में गिरावट देखी गई ये गिरावट वैसे तो काफ़ी मामूली सी है लेकिन ये गिरती कीमतें निवेशकों के लिए एक संकेत हैं।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,879 (-₹1)
10 ग्राम – ₹88,790 (-₹10)
100 ग्राम – ₹8,87,900 (-₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,687 (-₹1)
10 ग्राम – ₹96,870 (-₹10)
100 ग्राम – ₹9,68,700 (-₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,265 (-₹1)
10 ग्राम – ₹72,650 (-₹10)
100 ग्राम – ₹7,26,500 (-₹100)
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों का हाल
अगर हम पिछले कई दिनों सोने के बाज़ार पर नज़र डालते हैं, तो पाते हैं, 6 मई से लेकर 9 मई तक सोने के बाज़ार कीमतों में उछाल देखने के लिए मिला है उसके बाद लगातार सोने की कीमतें गिर रही हैं। इस पूरे सप्ताह में सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी रहा है। अगर सोने की कीमतों में इसी तरह गिरावट बरकरार रही तो ये निवेश करने की योजना बनाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा संकेत होगा।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का रेट:
अगर बात करें आज भारत के अलग अलग शहरों में सोना किस दाम पर बिक रहा है, तो यह कीमतें अलग अलग देखने के लिए मिलेंगी। कीमतों के अलग होना कर, लागत और मांग पर निर्भर करता है। चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, केरल, पुणे जैसे शहरों में ₹8,879 (22K) और ₹9,687 (24K) के दामों पर बिक रहा है। इसके अलावा दिल्ली में ये कीमतें ₹8,894 (22K) और ₹9,702 (24K) हैं जबकि वडोदरा, अहमदाबाद में ₹8,884 (22K) और ₹9,692 (24K) पर है। शहरों के अनुसार कीमत में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलता है।
13 मई 2025 को सोने की कीमतों में बहुत मामूली गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट भले ही छोटी हो, लेकिन यह संकेत देती है कि बाजार फिलहाल अस्थिर बना हुआ है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ दिनों तक के ट्रेंड पर नज़र बनाए रखें और किसी भी खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में रेट की जांच ज़रूर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bihar Clerk Mains परीक्षा की डेट नजदीक, एडमिट कार्ड ऑफिशियल साइट पर हुआ जारी, ऐसे करें चेक
- NCRTC में 72 पदों पर बंपर वैकेंसी, जूनियर इंजीनियर से लेकर मेंटेनर तक के लिए खाली पदों पर नौकरी का मौका
- BPSC का बड़ा ऐलान! इंजीनियरों के लिए 1024 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।