Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतों पर चर्चा एक आम बात है। सोना भारत में केवल एक धातु नही बल्कि यहां की परंपरा और अहसास का एक हिस्सा है। जिसे हर शुभ अवसर पर खरीदना अच्छा समझा जाता है। यही वजह है कि हर कोइ सोने के दामों के बारे में जानने का इच्छुक रहता है। हर दिन की तरह आज भी देशभर में सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। 16 मई 2025 को भारत में सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज के सोने के ताज़ा रेट।
आज भारत में सोने की कीमतें:
जैसे कि हमने उपर बताया आज सोने की कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने के लिए मिली है। इस गिरावट को ग्रामों के हिसाब से हमने नीचे दर्ज किया है:
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,609 (-₹1)
10 ग्राम – ₹86,090 (-₹10)
100 ग्राम – ₹8,60,900 (-₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,392 (-₹1)
10 ग्राम – ₹93,920 (-₹10)
100 ग्राम – ₹9,39,200 (-₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,044 (-₹1)
10 ग्राम – ₹70,440 (-₹10)
100 ग्राम – ₹7,04,400 (-₹100)
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
अगर हम देखें पिछले कई दिनों से सोने के बाज़ार में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। 6 मई से 9 मई तक सोने के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई थी इसके बाद 10 और 11 को कीमतें स्थिर रही थीं। 12 मई से 15 मई तक लागातार सोने की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिली है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है की पिछले कई दिनों सोने के दामों में उतार चढ़ाव बरकरार रहा है जो बाज़ार की स्थिति को दर्शाता है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोना ₹8,609 और 24 कैरेट ₹9,392 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। दिल्ली में कीमतें थोड़ी ज्यादा रहीं – 22 कैरेट ₹8,624 और 24 कैरेट ₹9,407 प्रति ग्राम। अहमदाबाद और वडोदरा में भी ₹5 से ₹15 ज्यादा रेट दिखे। लेकिन चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में आज के दाम एक जैसे ही रहे।
16 मई 2025 को सोने की कीमतों में बेहद हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। यह गिरावट भले ही कम हो, लेकिन यह संकेत एक संकेत है कि दाम फिलहाल स्थिर होने की ओर हैं। अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो यह समय कीमतों पर नजर बनाए रखने का है, ताकि सही मौके पर बेहतर सौदा किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- 2025 में NIH रुड़की लाया नौकरी का तोहफा, बिना परीक्षा वॉक इन इंटरव्यू से होगी भर्ती
- HPBOSE Class 10th Result 2025 Out Soon: यहाँ से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- AIIMS मदुरै की रिसर्च जॉब में कमाएं 76 हजार महीना, जानें कब और कैसे करें आवेदन?
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।