Gold Price Today: सोने को न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में एक पसंदीदा धातु के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सोना भारत में केवल एक धातु नही बल्कि यहां की परंपरा, संस्कृति और इतिहास का अहम हिस्सा रहा है। भारत में सोने की इतनी अहमियत है कि इसके दाम रोज़ाना बदलते हैं। भले ही यह बदलाव छोटे मोटे ही क्यों न हों। आइए आज के सोने के दामों के बारे में बात करते हैं।
आज भारत में सोने की कीमतें
आज के दिन सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला सोने की कीमतें कल की तरह ही हैं। इसका मतलब यह है कि आज सोने की कीमतों में स्थिरता है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,720 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹87,200
100 ग्राम – ₹8,72,000
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,513 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹95,130
100 ग्राम – ₹9,51,300
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,135 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹71,350
100 ग्राम – ₹7,13,500
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
आज यानी 18 मई को सोने के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। लेकिन 16 मई को 22 कैरेट में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 15 मई को भारी गिरावट देखी गई थी। इससे पहले 12 मई को भी दामों में जोरदार गिरावट देखी गई थी। इस तरह पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतें कई बार ऊपर-नीचे हुई हैं, लेकिन 17 और 18 मई को कीमतें समान रही हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
आज भारत के ज़्यादातर बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹8,720 और 24 कैरेट ₹9,513 प्रति ग्राम पर बना हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट ₹8,735 और 24 कैरेट ₹9,528 रहा। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों में थोड़ा अधिक भाव दर्ज किया गया – ₹8,725 (22K) और ₹9,518 (24K)। बाकी शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में आज का रेट एक जैसा रहा।
18 मई 2025 को सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में एक संतुलन का संकेत मिलता है। यह स्थिरता निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेने का अवसर देती है। अगर आप खरीदारी या निवेश का मन बना रहे हैं, तो आने वाले दिनों में दामों की चाल पर नज़र बनाए रखें, ताकि सही समय पर बेहतर सौदा किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें
- ESIC मेडिकल कॉलेज में निकली डेंटल वालों के लिए भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगा सीधा जॉब
- PM Kisan Yojana: जुलाई में ख़त्म होगा 20वीं किस्त का इंतजार, जानें कैसे करें e-KYC और चेक करें नाम
- Rain Alert: 15 से 23 मई तक भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।