Gold Price Today: सोना न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में जाना पहचाना निवेश का साधन है। हर दिन बदलने वाले इसके दाम लाखों लोगों के लिए बहुत अहम और ज़रूरी होते हैं। आज यानी 23 मई 2025 को देश भर में सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। ये गिरावट मामूली है लेकिन गिरते बाज़ार का संकेत है। आइए आज सोने की गिरावट और बाज़ार का हल जानते हैं।
आज भारत में सोने की कीमतें:
आज सोने के दामों में आने वाली गिरावट से सोने का बाज़ार नीचे गिरा है। यह गिरावट कुछ इस प्रकार से है:
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,940 (-₹35)
10 ग्राम – ₹89,400 (-₹350)
100 ग्राम – ₹8,94,000 (-₹3,500)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,753 (-₹38)
10 ग्राम – ₹97,530 (-₹380)
100 ग्राम – ₹9,75,300 (-₹3,800)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,315 (-₹29)
10 ग्राम – ₹73,150 (-₹290)
100 ग्राम – ₹7,31,500 (-₹2,900)
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 14 मई से 15 मई तक कीमतों में तेज गिरावट आई, लेकिन 16 मई को बाज़ार में थोड़ी रिकवरी देखी गई। इसके बाद 17 और 18 मई को दाम स्थिर रहे। 19 मई को सोने के भाव में फिर से बढ़े, लेकिन 20 मई को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। 21 और 22 मई को सोने की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि 23 मई को फिर से मामूली गिरावट देखने को मिली है, जो बताता है कि सोने का बाज़ार अभी स्थिर नहीं हुआ है और इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक लगभग सभी महानगरों में कीमतें आसपास ही हैं। 23 मई को मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹8,940 और 24 कैरेट सोना ₹9,753 प्रति ग्राम रहा। यह दाम कल की तुलना में थोड़े कम रहे, जिससे पता चलता है कि बाज़ार फिलहाल गिरावट की ओर झुक रहा है। 23 मई 2025 को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। बीते दिनों की तेजी के बाद यह बदलाव निवेशकों के लिए सतर्कता का संकेत है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन रुककर दामों में स्थिरता का इंतजार करना समझदारी होगी। बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें, ताकि सही समय पर सही निवेश किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- IISER Exam Date 2025: यहाँ से देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- Ration Card e-KYC : फ्री राशन का लाभ पाने के लिए जल्द करें ई-केवाईसी, जानिए आसान प्रक्रिया
- TNPSC Group 2 Exam Date 2025: यहाँ से देखें कब होगी परीक्षा और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड