Gold Price Today: आज सोने के दामों ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, जानिए कितने पहुँचे 22 और 24 कैरेट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोना पैसे को सुरक्षित रखने का एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी अहमियत एक धातु से कई बढ़ कर है। इसकी कीमतें हर दिन बदलती हैं कभी तो ऊपर जाती हैं और कभी नीचे आती हुई नज़र आती हैं। आइए देखते हैं आज सोने के दामों में क्या बदलाव देखने के लिए मिले हैं।

आज के दिन सोने के भाव तेज़ी

आज भारत में सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। 24 कैरेट सोना ₹12,868 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले अधिक है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,651 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। यह उछाल बाजार में तेजी की ओर इशारा करता है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,868

10 ग्राम – ₹1,28,680

100 ग्राम – ₹12,86,800

Gold Price Rise

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,795

10 ग्राम – ₹1,17,950

100 ग्राम – ₹11,79,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,651

10 ग्राम – ₹96,510

100 ग्राम – ₹9,65,100

बड़े शहरों में सोने की कीमतें ऊंचाई पर पहुंचीं

भारत के प्रमुख शहरों में भी आज सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,900 और 22 कैरेट ₹11,825 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,868 और 22 कैरेट सोना ₹11,795 के रेट पर बना हुआ है।

वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹12,883 और 22 कैरेट ₹11,810 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वडोदरा और अहमदाबाद में भी भाव थोड़ा ऊपर हैं, यहां 24 कैरेट सोना ₹12,873 और 22 कैरेट ₹11,800 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। यह तेजी इस बात का संकेत है कि देशभर में सोने की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है।

क्यों बढ़े आज सोने के दाम?

सोने की कीमतों में यह उछाल कई वजह से देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर मोड़ा है। साथ ही, घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से मांग में तेजी आई है, जिससे दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि फ्यूचर में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती है।

Gold Price Rise

खरीदने वालों के लिए जरूरी बातें

जब भी आप सोना खरीदें तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें जैसे खरीदने से पहले सोने शुद्धता को अच्छा से जांचे और हॉलमार्क ज़रूर चेक करें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी पहले से लें। अगर निवेश करना चाहते हैं तो धीरे-धीरे खरीदें एक दम से बहुत सारा न खरीदें। साथ ही, सोने को सुरक्षित जगह पर रखना न भूलें। इसमें अलावा अगर आप फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आप डिजिटल गोल्ड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। ये ज्यादा बेहतर ऑप्शन रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You