सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ESIC ने Senior Resident Recruitment 2026 के तहत कुल 49 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी परीक्षा को देने की जरूरत नहीं होगी बल्कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को Walk-in-Interview के जरिए चुना जाएगा।
विभागवार वैकेंसी डिटेल
ESIC Senior Resident भर्ती के तहत अलग-अलग मेडिकल विभागों में पद भरे जाएंगे। इनमें General Medicine, Paediatrics, General Surgery, Orthopaedics, Anaesthesia, Radiodiagnosis, ICU, NICU, PICU, Obstetrics & Gynaecology और दूसरे विभाग शामिल हैं। ये भर्ती कुल 49 पदों पर लोगों को नौकरी का मौका देती है। अगर आप इस भर्ती का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आपको 20 जनवरी 2026 को इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

देखें Eligibility Criteria
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता NMC के हिसाब से पूरी होनी चाहिए। Sl. No. 1 से 21 तक के पदों के लिए योग्यता Gazette Notification (30 जून 2025) के हिसाब से मान्य होगी।
Sl. No. 22 से 25 तक के पदों के लिए संबंधित विभाग में Master Degree या Diploma होना जरूरी है। हालांकि, ऐसे MBBS उम्मीदवार जिनके पास संबंधित विभाग में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। बस उम्मीदवार की योग्यता NMC की न्यू गाइडलाइंस के हिसाब से ही मान्य होगी। ESIC Senior Resident Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों को ESIC Recruitment 2026 ke तहत चुना जाएगा उन्हें हर महीने ₹67,700/- बेसिक पे (Pay Level-11) दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें NPA, DA, HRA, TA और TA पर DA जैसे अन्य भत्ते भी मिलेंगे। ये सब मिला कर उम्मीदवार की सैलरी ₹1,39,462 तक हो सकती है।
इस भर्ती के लिए जैसे कि हमने बताया उम्मीदवार को सीधे इंटरव्यू के जरिए चुना जाएगा। यानी इस ESIC Recruitment Selection Process में कोई एग्जाम नहीं होगा। ये भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पर होगी। और इस नौकरी के दौरान किसी भी प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।
चयन के बाद उम्मीदवारों को ₹30,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार 9 महीने से पहले कॉन्ट्रैक्ट छोड़ता है, तो यह पैसे जब्त कर लिए जाएंगे। चयन मेडिकल फिटनेस के अधीन होगा।
ESIC Senior Resident Recruitment 2026 के लिए Walk-in-Interview की तारीख 20 जनवरी 2026 तय की गई है। जबकि Document Verification का समय सुबह 09:00 बजे से 09:30 बजे तक। इंटरव्यू के लिए जगह का पता हमने नीचे दिया है।

Interview Venue:
Chamber of the Dean,
ESIC Medical College & Hospital,
Beltola, Guwahati – 781022
योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख को सीधे Walk-in-Interview में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू के समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्री और उनकी एक self-attested कॉपी साथ लानी होगी। Outstation उम्मीदवार अपने दस्तावेज deanbeltolaguwahati@gmail.com पर ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए ESIC की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in पर विजित करें। ये भर्ती आपको करियर की शुरुआत का अच्छा मौका देती है, अगर आप इसके योग्य हैं, तो।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme Neo 8 इस हफ्ते करेगा धमाकेदार एंट्री, परफॉर्मेंस और स्टाइल में होगा नंबर वन
- Haryana Police Constable Recruitment 2026: कुल 5500 पदों पर भर्ती हुईं जारी देखिए पूरी जानकारी
- Face Polishing At Home: घरेलू फेस पॉलिशिंग रूटीन जो बनाएँ त्वचा को सॉफ्ट और ब्राइट























