अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो UCO Bank ने Job निकाली है। इस साल बैंक ने Generalist और Specialist Officer के 173 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 13 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, और आवेदन 02 फरवरी 2026 तक चलेंगे।
वैकेंसी ब्रेक-अप
UCO Bank Recruitment के जरिए 173 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन अलग अलग प्रोफाइल के लिए पद निकाले हैं, जिनमें Trade Finance Officer, Treasury Officer, Chartered Accountant, Software Developer, Data Scientist, Cyber Security Officer और अन्य टेक्निकल पद शामिल हैं। JMGS-I स्केल में ज्यादातर टेक्निकल और जनरल पद रखे गए हैं, जबकि MMGS-II स्केल में एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों के लिए सीमित पद हैं।

क्या मांगी योग्यताएं?
UCO Bank Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले लोगों के लिए तय की गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इसके लिए उम्मीदवार भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduate) होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए B.E./B.Tech (IT, Computer Science, Electronics), MCA, M.Sc Computer Science, Chartered Accountant (ICAI), MBA या PGDM (Finance/International Business/Trade Finance) जैसी डिग्री होना जरूरी है। कुछ खास पदों के लिए कम से कम 60% अंक आने जरूरी हैं। लेकिन अगर आप SC/ST/OBC/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंकों की छूट दी गई है।
सैलरी स्ट्रक्चर और भत्ते
UCO Bank में चुने जाने वाले उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी और सरकारी भत्ते मिलेंगे। JMGS-I स्केल में वेतन ₹48,480 से शुरू होकर ₹85,920 तक जाएगा, जबकि MMGS-II स्केल में वेतन ₹64,820 से ₹93,960 तक हो सकता है। इसके अलावा चुने गए उम्मीदवारों को DA, HRA या लीज़्ड एकोमोडेशन, CCA, मेडिकल बेनिफिट्स और अन्य भत्ते बैंक के नियमों के हिसाब से मिलेंगे।
एप्लिकेशन फीस और चयन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए SC/ST और PwBD उम्मीदवारों से ₹175 (GST सहित) फीस देनी होगी। वहीं दूसरे सभी वर्गों के लोगों के लिए ये आवेदन फीस ₹800 (GST सहित) तय की गई है। इस फीस को आप ऑनलाइन मोड में ही जमा कर सकते हैं।

UCO Bank Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन Online Written Examination, Screening, Group Discussion और/या Interview के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uco.bank.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy A35 की कीमत में बड़ी गिरावट, Flipkart ऑफर के बाद ₹20,000 से भी कम में मिल रहा फोन
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 22वीं किस्त कब आएगी? जानिए लेटेस्ट जानकारी
- ESIC Senior Resident Recruitment 2026: Walk-in-Interview के जरिए सरकारी अस्पताल में नौकरी पाने का मौका






















