SSC MTS Admit Card: Staff Selection Commission (SSC) के द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया हैं, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SSC MTS परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘C’ के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं, यह परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होती है।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता। इसमें उम्मीदवार से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पता दिया होता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो समय रहते उसे ठीक करवाना जरूरी होता है, परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

Steps to Download SSC MTS Admit Card
SSC MTS एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब MTS एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
Click Here to Download SSC MTS Admit Card 2026

Details Mentioned in SSC MTS Admit Card
SSC MTS एडमिट कार्ड में दी जाने वाली सूचनाएँ निम्नलिखित हैं:-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्मतिथि
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश आदि।
यह भी देखें:-
- RRB Group D Recruitment 2026: 22,195 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं और ITI पास के लिए मौका
TNTET Result 2025 Declared: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट





















