Valentine’s Week Calendar 2026: हर साल फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए खास होता है। Valentine’s Day से पहले पूरे एक हफ्ते तक प्यार को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जिसे Valentine’s Week कहा जाता है। साल 2026 में भी यह हफ्ता 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा।
आइए जानते हैं Valentine’s Week Calendar 2026 की पूरी लिस्ट और हर दिन का मतलब।
7 फरवरी 2026 – Rose Day
इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार गुलाब देकर करते हैं। लाल गुलाब प्यार, पीला दोस्ती और सफेद शांति का प्रतीक माना जाता है।
8 फरवरी 2026 – Propose Day
अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं। तो यह दिन सबसे अच्छा होता है। लोग इस दिन शादी या रिलेशनशिप के लिए प्रपोज करते हैं।

9 फरवरी 2026 – Chocolate Day
चॉकलेट मिठास और खुशियों का प्रतीक होती है। इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास घोली जाती है।
10 फरवरी 2026 – Teddy Day
टेडी बियर मासूमियत और केयर को दिखाता है। इस दिन टेडी गिफ्ट करना प्यार जताने का प्यारा तरीका है।
11 फरवरी 2026 – Promise Day
इस दिन लोग एक-दूसरे से सच्चे वादे करते हैं। जैसे हमेशा साथ निभाने, भरोसा रखने और सम्मान देने का वादा।
12 फरवरी 2026 – Hug Day
एक सच्ची झप्पी बिना शब्दों के बहुत कुछ कह देती है। Hug Day प्यार, अपनापन और सुरक्षा का एहसास कराता है।

13 फरवरी 2026 – Kiss Day
किस डे प्यार को और गहरा बनाने का दिन माना जाता है। यह दिन रिश्ते में नज़दीकियां बढ़ाने का मौका देता है।
14 फरवरी 2026 – Valentine’s Day
यह पूरा हफ्ता इसी दिन के लिए होता है। Valentine’s Day पर लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं। गिफ्ट देते हैं और अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं।
निष्कर्ष
Valentine’s Week 2026 सिर्फ गिफ्ट देने का नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और रिश्तों को मजबूत बनाने का हफ्ता है। आप इसे अपने पार्टनर, पति-पत्नी या खास दोस्त के साथ भी मना सकते हैं।






















