अगर आप हेल्थ सेक्टर में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो ये अच्छा मौका है क्योंकि HLL Recruitment 2026 के तहत कई अलग अलग पदों पर भर्तियों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 39 पद भरे जाएंगे। जिसमें Manager, Assistant Manager, Deputy Manager जैसे कई पद शामिल होंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कई ज़रूरी पदों पर लोगो को नौकरी का मौका मिलेगा। इसमें Deputy Vice President / Deputy General Manager, Manager (Lab Projects), Deputy Manager (IT), Assistant Project Engineer (Mechanical), Marketing Manager, Project Manager – Lab Operations, District Manager – Test To Treat, और Assistant Manager (Quality Assurance व Project Monitoring) जैसे पदों को जोड़ा गया है।

क्या मांगी योग्यता?
HLL Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उसकी तय की गई योग्यता को पूरा करना जरूरी है। इसके लिए आपके पास Deputy Vice President / Deputy General Manager पद के लिए उम्मीदवार के पास CA या CMA की डिग्री होनी चाहिए। वहीं Manager और Assistant Manager पदों के लिए B.Sc, M.Sc, MBA, MHA, MPH, MCA, B.Tech/B.E, MLT, BPMT या PGDMLT जैसी डिग्रियां मान्य मानी जाएगी।
इसके अलावा कुछ पदों के लिए Medical Microbiology, Biotechnology, Biochemistry, Health Science, Hospital Administration और Healthcare Management se जुड़ी योग्यता मांगी गई है। उम्र सीमा की बात करें तो ये हर पद के हिसाब से अलग अलग तय की गई है। अगर बात की जाए कम से कम उम्र सीमा की तो वो 37 साल है जबकि ज्यादा से ज्यादा 45 साल होगी।
सैलरी स्ट्रक्चर कितना मिलेगा वेतन?
HLL Recruitment 2026 में सैलरी स्ट्रक्चर काफी अच्छा है। Deputy Vice President पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹80,000 से ₹2,20,000 की हर महीने की सैलरी मिलेगी, जबकि Deputy General Manager को ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रतिमाह तक का वेतन तय किया गया है।

इसके अलावा दूसरे पदों जैसे Manager और Deputy Manager के लिए वेतन ₹25,000 से ₹50,000, जबकि Assistant Manager और Project Engineer पदों के लिए ₹20,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तय किया गया है। यह सैलरी इस जॉब को और आकर्षक बनाती है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
HLL Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानी आपको कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। पहले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा बाद में उन्हें इंटरव्यू के आधार पर चुना जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कोई जानकारी गलत पाई जाती है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 08 फरवरी 2026 तय की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Garib Kalyan Anna Yojana: गरीब परिवारों के लिए सुरक्षा कवच, जरूरतमंदों के लिए सहारा
- Tecno Pova Curve 2 Launch Soon: कर्व्ड डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ करेगा एंट्री
- JKBOSE Class 11th Result 2026 Today: यहाँ से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट























