Homemade Watermelon Juice: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी की जरूरत महसूस होती हैं, ऐसे में तरबूज का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस की बजाय घर पर बना ताज़ा जूस ज्यादा हेल्दी और सुरक्षित होता है।
Benefits of Homemade Watermelon Juice
- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है।
- तरबूज में विटामिन A और C पाएँ जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएँ रखने में मदद करते हैं।
- इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या से राहत देती है।
- कम कैलोरी और अधिक पानी की वजह से यह वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
- तरबूज का जूस शरीर की गर्मी को शांत करता है और ताजगी देता है।

आवश्यक सामग्री
- 2 कप ताज़ा तरबूज के टुकड़े (बीज निकाले हुए)
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार काला नमक
- कुछ पुदीने की पत्तियां
- बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालें।
- इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं।
- 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें।
- तैयार जूस को गिलास में छानकर निकाल लें।
- ऊपर से पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
जूस को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
- चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक का रस मिलाकर नया स्वाद दे सकते हैं।
- अगर आप मीठा पसंद करते हैं, तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं।
- बच्चों के लिए इसे बिना नमक के भी परोसा जा सकता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
- हमेशा ताज़ा और लाल रंग का मीठा तरबूज चुनें।
- जूस बनाने के तुरंत बाद पी लें, ताकि पोषक तत्व बरकरार रहें।
- ज्यादा देर तक फ्रिज में रखने से इसका स्वाद बदल सकता है।

यह भी देखें:-
- Chia Seeds For Health: वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक चिया सीड्स का कमाल
Flaxseed For Health: अलसी के बीज के फायदे, उपयोग और स्वादिष्ट रेसिपी























