PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद देने वाली सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह पैसा तीन बराबर किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके दिया जाता है।
योजना क्या है और किसानों को कितना पैसा मिलता है?
PM किसान योजना केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम है। जिसमें जमीन रखने वाले पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि खेती और घरेलू खर्चों में मदद के लिए दी जाती है और सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट
2026 में किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, यह किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले सालों में भी फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में किस्त जारी की जाती रही है। इसलिए इस बार भी उसी समय भुगतान होने की संभावना जताई जा रही है।
पैसा पाने के लिए जरूरी नियम
सरकार ने साफ किया है कि किस्त समय पर पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे:
- e-KYC पूरा होना जरूरी
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
- सही बैंक और जमीन की जानकारी अपडेट हो
- लाभार्थी सूची में नाम होना चाहिए
- अगर ये जानकारी अधूरी होगी तो किस्त अटक सकती है।
Farmer ID को लेकर नई जानकारी
हाल की अपडेट के अनुसार कुछ राज्यों में Farmer ID बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि किसानों को राहत देते हुए कहा गया है कि जब तक सभी की ID पूरी तरह लागू नहीं होती। तब तक पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलता रहेगा।

कैसे चेक करें PM Kisan किस्त का स्टेटस?
किसान घर बैठे अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- “Farmer’s Corner” में Beneficiary Status पर क्लिक करें
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें
- किस्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी
आखिरी बात
PM किसान योजना किसानों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता साबित हो रही है। अब सभी लाभार्थियों की नजर 22वीं किस्त पर है। जो जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। इसलिए e-KYC और बैंक डिटेल्स समय पर अपडेट रखना बेहद जरूरी है। ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के मिल सके।
- Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ बड़ा बदलाव, निवेशकों ने ली राहत की सांस
- PM Kisan Yojana: दिवाली और छठ से पहले किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, जानें किस्त से जुड़ा पूरा अपडेट




















