हाल ही में JKSSB ने 2026 में कुल 390 पदों के लिए भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती में Stock Assistant, Supervisor, Fisheries Development Assistant, Junior Supervisor और कई दूसरे पदों को भरा जाएगा। अगर आप गवर्नमेंट जॉब ढूंढ रहे हैं, तो ये नौकरी अच्छा मौका साबित हो सकती है। इस नौकरी से न सिर्फ आपको अच्छा करियर मिलेगा बल्कि अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
JKSSB में कौन-कौन से पद हैं
इस भर्ती में कई विभागों के लिए पदों भरे जाएंगे। इसमें Agriculture Production Department में Stock Assistant के 45 पद हैं, वहीं Animal और Sheep Husbandry & Fisheries Department में Fisheries Development Assistant के 33 पद रखे गए हैं। Deputy Inspector Fisheries और Inspector Fisheries/Farm Manager के 7 और 3 पद हैं। Cooperative Department में Junior Supervisor/Sub Auditor के 18 पद हैं।

इसके साथ ही Industries & Commerce Department में Assistant Handicrafts Training Officer के 60 पद हैं। इसके अलावा Works Supervisor, Supervisor, Motor Vehicle Inspector, Fitter, Mechanic, Stores Officer और Upholster जैसे पद भी इस भर्ती में शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और इच्छा के हिसाब से किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
JKSSB Recruitment 2026 में पदों की योग्यता अलग-अलग है। Stock Assistant पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन Science Subject के साथ होना जरूरी है। Fisheries Development Assistant, Deputy Inspector Fisheries पदों के लिए B.F.Sc, B.Sc Medical (Zoology) या B.Sc Industrial Fish & Fisheries की डिग्री जरूरी है।
इसके अलावा Inspector Fisheries/Farm Manager पद के लिए M.F.Sc या M.Sc Fisheries Management या M.Sc Zoology with Ichthyology होना चाहिए। Junior Supervisor और Assistant Handicrafts Training Officer के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा भी जो पद हैं उनके लिए अलग अलग योग्यता मांगी है इस की ज्यादा डिटेल आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

क्या दी जाएगी सैलरी
अगर बात करें सैलरी की तो पदों के हिसाब से मिलेगी जैसे Stock Assistant पद के लिए वेतन 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह है, Fisheries Development Assistant और अन्य उच्च पदों का वेतन 35,400 से 113,500 रुपये तक है। इसके अलावा Junior Supervisor और Works Supervisor जैसे पदों पर भी सरकारी नियमों के हिसाब से सैलरी तय की जाएगी।
इस भर्ती के लिए जो लोग अप्लाई करेंगे उन्हें एप्लिकेशन फीस देनी होगी। अगर आप General category से हैं, तो आपको 600 रुपये देने होंगे। वहीं SC, ST, EWS, PwBD वर्ग से होने पर 500 रुपये देने होंगे। ये फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। एक बार फीस जमा करने के बाद ये फीस वापस नहीं दी जाएगी। इसलिए आवेदन सोच समझ कर और ऑफिशियल वेबसाइट से करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Lava Bold 2 5G लॉन्च अपडेट: बजट 5G स्मार्टफोन में मिलेगी हाई‑परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी
- आज फिर टूटा सोने का भाव! Gold Price में फिर दिखी गिरावट, देखें आज के ताज़ा रेट
- PM Kisaan Yojana: PM किसान योजना की कब आएगी 22वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट






















