स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। Poco जल्दी ही अपना फोन Poco C85x 5G भारत में लॉन्च करने वाला है। यह मॉडल पिछले साल दिसंबर में लॉन्च होने वाले मॉडल की जगह ले सकता है। खबरों के हिसाब से इस स्मार्टफोन को 10 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए कंपनी ने एक अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार कर दी है। तो आइए इस फोन की खूबियां देखते हैं।
डुअल टोन रियर पैनल और स्टाइलिश डिजाइन
अगर Poco C85x 5G के डिजाइन की बात करें तो यह बहुत ही स्टाइलिश होने वाला है, क्योंकि इसमें डुअल टोन रियर पैनल देखने को मिलेगा, जो इसके लुक को प्रीमियम बना देगा। इसके पिल शेप वाले कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट और LED फ्लैश दिया गया है। दाईं साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल है, जबकि नीचे बायीं तरफ Poco की ब्रांडिंग है।

इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU मिलेगा। यह Android 15 बेस्ड HyperOS 2.2 पर चलेगा। डिस्प्ले 6.9 इंच HD+ पैनल का है, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस के साथ। इन्हीं सब फीचर्स की वजह से इसका ओवरऑल परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहने वाला है।
बड़ी बैटरी और लॉन्ग बैकअप
Poco C85x 5G में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। पिछले मॉडल में 6,000 mAh की बैटरी थी, जो 33 W फास्ट चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती थी। नई C85x 5G में इतनी बड़ी या फिर इससे भी ज्यादा बड़ी बैटरी देखी जा सकती है। कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अगर कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह कैमरा सेटअप इस फोन को अच्छा फोटोग्राफी लेवल देगा। अगर आप Dual rear camera smartphone पसंद करते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
Poco C85x 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में कई कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे। यह कई वेरिएंट में आएगा, जिसमें 4GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।

भारत में लॉन्च की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह 10 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे मिड-रेंज में पेश कर सकती है, यानी इसकी कीमत 20,000 से लेकर 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी तक कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है। असली कीमत तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Oppo Reno 15 Pro 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ₹14,000 तक कम हुई कीमत
- Honor X80i जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, लिस्टिंग से सामने आई फोन की अहम डिटेल
- JKSSB में 390 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Stock Assistant सहित कई पोस्ट शामिल






















