Honor X5d Plus की धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में मिल रहा है 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में Honor फिर से बजट सेगमेंट में अपना एक नया फोन लॉन्च कर चुका है। इस फोन को Honor X5d Plus के नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर कम कीमत में अच्छे फीचर्स पाने वाले लोगों के लिए पेश किया है। इस फोन की बड़ी खासियतों में इसका कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर शामिल किए गए हैं। आइए देखते हैं इसे आप किस कीमत पर खरीद सकते हैं।

Honor X5d Plus Price: कितनी है कीमत और कहां मिलेगा?

Honor X5d Plus के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 459 है, यानी इंडिया के करीब ₹11,000 रखी गई है। इसको आप अभी फिलहाल सिर्फ मलेशिया में खरीद सकते हैं।

मलेशिया के ऑनलाइन स्टोर पर इसे बेचा जा रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Midnight Black और Tidal Blue रंग देखने के लिए मिलेंगे, जो दिखने में स्टाइलिश और सिंपल लुक देते हैं।

Honor X5d Plus

डिस्प्ले और डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें तो Honor X5d Plus में 6.74 इंच का बड़ा TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले डेली यूज जैसे वीडियो देखने, सोशल मीडिया और ब्राउज़िंग के लिए ठीक-ठाक एक्सपीरियंस देता है।

डिजाइन के मामले में यह काफी स्लिम और हल्का है। इसका वजन लगभग 186 ग्राम है और मोटाई 7.89mm है, इसके कारण इसे पकड़ना और चलाना दोनों ही आसान हो जाता है।

Helio G81 चिपसेट के साथ स्मूद यूज

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali-G52 MC2 GPU मिलता है, जो बेसिक गेमिंग और डेली टास्क को आसानी से संभाल सकता है।

इस फोन में स्टोरेज के रूप में आपको 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जो 4GB RAM के साथ आता है। अगर डिवाइस की बात करें तो यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है।

50MP कैमरा से बेहतर फोटो एक्सपीरियंस

कैमरा सेटअप के मामले में Honor X5d Plus काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने के लिए मिलता है, जिसका f/1.8 अपर्चर दिया गया है। इस प्राइस रेंज में यह काफी अच्छी फोटोग्राफी दे सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने के लिए मिलता है, जो डेली यूज के लिए काफी अच्छा है।

5260mAh बैटरी के साथ अच्छा बैकअप

इस फोन में अच्छे बैकअप के लिए कंपनी ने 5260mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे नॉर्मल इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसी के साथ इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन को जल्दी ही चार्ज किया जा सकता है।

Honor X5d Plus

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi (ड्यूल-बैंड), Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS सपोर्ट जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को सुरक्षित रखा जा सकता है और जल्दी ही अनलॉक किया जा सकता है।

अगर आपका बजट सिर्फ ₹10,000 से ₹12,000 के बीच में है, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, क्योंकि यह कम कीमत में भी अच्छे फीचर्स देता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You