LIC HFL Recruitment 2026: 180 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए अच्छा मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

सरकारी सेक्टर में नौकरी ढूंढने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड यानी LIC HFL ने जूनियर असिस्टेंट के कई पदों को भरने का ऐलान किया है।

यह भर्ती देश भर के कई शहरों में लोगों को नौकरी करने का मौका देगी। अगर आप ग्रेजुएट हैं या बैंकिंग फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। चलिए इसकी डिटेल्स देखते हैं।

180 पदों पर होगी भर्ती

इस बार LIC HFL Recruitment 2026 के तहत कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद Junior Assistant के लिए हैं, जो अलग-अलग राज्यों और शहरों में लोगों को नौकरी का मौका देंगे। आपको बता दें कि यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए की जा रही है, जिसमें उन लोगों को सीधे चयन का मौका मिलेगा जो इसके योग्य उम्मीदवार होंगे।

बात करें तो इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक भर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 16 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे और 30 अप्रैल तक लोगों को फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।

LIC HFL Recruitment 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर बात करें LIC HFL Eligibility 2026 की, तो उम्मीदवार कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। यानी आपको कंप्यूटर का बेसिक इस्तेमाल करना आना चाहिए, तभी आप इस भर्ती के योग्य उम्मीदवारों में शामिल होंगे।

अगर बात करें, तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा उम्र 30 साल हो सकती है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

सैलरी कितनी मिलेगी?

अगर बात करें कि जिन लोगों को चुन लिया जाएगा, उन्हें कितनी सैलरी दी जाएगी, तो उम्मीदवार को Junior Assistant पद के लिए ₹20,000 बेसिक पे दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। यह फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹800 तय की गई है। इसको आप ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, इसलिए फॉर्म भरते समय पेमेंट करना ना भूलें। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, इस बात को ध्यान में रखें।

LIC HFL Recruitment 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। LIC HFL Selection Process 2026 के तहत सबसे पहले उम्मीदवार को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद जो उम्मीदवार उसमें सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती के योग्य माना जाएगा।

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो LIC HFL की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर दें। फीस जमा करना ना भूलें, इसके बिना आपका फॉर्म मान्य नहीं माना जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You