स्मार्टफोन मार्केट में Motorola एक बार फिर अपने नए फोन Moto G47 के साथ एंट्री कर चुका है। इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फोन को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, जिससे इसके दमदार फीचर्स और इसे खास बनाने वाली खूबियां सामने आ चुकी हैं। चलिए देखते हैं यह फोन किन खूबियों के साथ कैसा परफॉर्मेंस करेगा।
ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Moto G47 price की बात करें तो कंपनी ने इसे यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 319 रखी गई है, जो कि इंडिया में लगभग ₹35,000 के करीब बैठती है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन अब जल्दी ही भारत में आकर बड़े ब्रांड्स को टक्कर देगा।
स्टाइलिश डिजाइन और नए कलर ऑप्शन
डिजाइन के मामले में यह फोन काफी यूनिक नजर आता है। कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें Fuchsia Red, Impenetrable और Nautical Blue शामिल हैं।
इन कलर्स के साथ फोन को एक प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी आसान और आरामदायक बनाता है।

108MP कैमरा देगा शानदार फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Moto G47 camera के मामले में काफी आगे नजर आता है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा ऑप्शन बनता है।
इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है, जिससे क्लोज-अप शॉट्स अच्छे से कैप्चर किए जा सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5200mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
आजकल बहुत सारे यूजर्स चाहते हैं कि उनका फोन देर तक इस्तेमाल किया जा सके और जल्दी चार्ज हो सके। इसी खूबी को ध्यान में रखते हुए Motorola ने अपने फोन Moto G47 में 5200mAh battery दी है।
इसके साथ 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 6W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी अब आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी है दमदार
Moto G47 specifications की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहता है। इस फोन में 1050 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप या तेज रोशनी में भी आप स्क्रीन को साफ तौर पर देख सकते हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है।
अब देखना यह होगा कि भारत में लॉन्च होने के बाद यह फोन यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। अगर कंपनी ने सही कीमत रखी, तो यह फोन बाजार में अच्छी पकड़ बना सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 18 Pro Max: प्रीमियम डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ नया फ्लैगशिप, जानिए
- Gold Rate Today: 24K, 22K और 18K सोने के ताजा रेट, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड
- Castor Oil For Skin: ड्राई स्किन और ग्लोइंग फेस के लिए असरदार घरेलू उपाय






















