Petrol Diesel Rate: पेट्रोल डीजल के नए नेट जारी, इन राज्यों में दाम बढ़े कुछ प्रदेशों में कम हुई कीमतें

Published on:

Follow Us

Petrol Diesel Rate: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अपडेट की जाती हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक आज यानी 16 अप्रैल (मंगलवार) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 90.61 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 85.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्यों के अलग-अलग शहरों में तेल की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट।

Petrol Diesel Rate

दिल्ली से चेन्नई तक महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

IOCL के मुताबिक, आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

SMS के जरिए जानिए अपने शहर में Petrol Diesel Rate

आपको बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपना वैट लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। आप एक एसएमएस के जरिए हर दिन अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Petrol Diesel Rate
Petrol Diesel Rate

कीमतें हर सुबह तय होती हैं

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती है। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate) तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

यह भी पढ़ें  PM Kisaan Yojana: इस दिन आयंगे खाते में पैसे! लेकिन उससे पहले करा ले ये जरुरी काम

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़े :- 

यह भी पढ़ें  Gold Rate Today: 4 जून, 2024 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें देखें