Hero Xtreme 160R 4V 2024 बाइक का दमदार लॉन्च, जानें इसके शानदार फीचर्स और चौंकाने वाली कीमत

Harsh
By
On:
Follow Us
WhatsApp Redirect Button

Hero Xtreme 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजारों में काफी ज्यादा जानीमनी बाइक निर्माता कंपनी है और हाल फिलहाल में यह कंपनी अपनी एक नई बाइक कोलॉन्च कर दिया है जो की बेहतरीन पावरफुल इंजन और कमल के माइलेज के साथ भारतीय बाजारों में तहलका मचा रही है। दोस्तों इस बाइक को खासकर युवाओं के द्वारा पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें माइलेज के साथ-साथ आपको कमाल का स्पोर्टी लुक और डिजाइन देखने के लिए मिलता है।

Hero Xtreme 160R 4V

हीरो मोटोकॉर्प ने 160 cc सेगमेंट में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 160R 4V को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक हीरो की स्ट्रीट बाइक की लाइनअप में शामिल हो गई है और इसे स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइए जानें इस नए मॉडल के बारे में विस्तार से।

Hero Xtreme 160R 4V के बारे में और भी डिटेल्स जानने के लिए आपको आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा ताकि आप इसमें दिए जाने वाले पावरफुल इंजन माइलेज और इसकी कीमत के बारे में जान पाए। इतना ही नहीं साथ ही साथ हम इसके आकर्षक डिजाइन के बारे में भी आपको बताने वाले हैं।

Hero Xtreme 160R 4V डिजाइन और रंग विकल्प

इस बाइक में काफी अच्छे डिजाइन और बेहतरीन कलर ऑप्शंस दिए जा रहे हैं। Hero Xtreme 160R 4V 2024 को तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध किया गया है। इसमें ‘केवलर ब्राउन’, ‘नियोन शूटिंग स्टार’, और ‘स्टील्थ ब्लैक’ जैसे रंग शामिल हैं। ये रंग बाइक को एक दमदार और स्टाइलिश लुक देते हैं। बाइक के डिजाइन में ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें फ्लैट सीट दी गई है, जो लंबी राइड्स के लिए आरामदायक बनाती है।

Hero Xtreme 160R 4V
Hero Xtreme 160R 4V

Hero Xtreme 160R 4V इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन की बात की जाए तो इस बाइक में 5-स्पीड गियर बॉक्स के साथ 160 cc का इंजन लगाया गया है। बाइक की फ्यूल कैपेसिटी 12 लीटर है, जो लंबी यात्राओं के लिए पर्याप्त है। सुरक्षा के मद्देनजर, इसमें डुअल चैनल ABS और पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर भी जोड़ा गया है। इसके अलावा, न्यू ड्रैग रेसर टाइमर भी दिया गया है, जिससे बाइक राइडर को स्प्रिंट टाइमिंग के बारे में जानकारी मिलती है।

Hero Xtreme 160R 4V ब्रेक्स और ग्रिप

Hero Xtreme 160R 4V 2024 के फ्रंट में 276 mm के डिस्क ब्रेक और पीछे 220 mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये ब्रेक्स बाइक की ग्रिप और सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं। बाइक के पीछे के टायर को चौड़ा रखा गया है, जिससे सड़क पर बेहतर ग्रिप मिलती है।

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स

बाइक में एक इनवर्टेड LCD कंसोल लगाया गया है, जो कि बाइक से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को क्विक ग्लांस के साथ दिखाता है। यह फीचर बाइक राइडर को सभी जरूरी सूचनाएं तुरंत उपलब्ध कराता है।

कीमत और उपलब्धता

Hero Xtreme 160R 4V की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,38,500 रखी गई है। यह बाइक आपको एक बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगी।

इस नए मॉडल के साथ हीरो ने एक बार फिर साबित किया है कि वह बाइकिंग के क्षेत्र में कितनी नवीनता और गुणवत्ता लाने में सक्षम है। Hero Xtreme 160R 4V 2024 उन बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है जो दमदार और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें :-

WhatsApp Redirect Button
Harsh

Harsh

My Name is Harsh Tiwari, I Work as a Content Writer for Dailynews24 and I like Writing Articles

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment