Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी (UIDAI) ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख तीन महीने और बढ़ा दी है। पहले इसकी समयसीमा 14 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी बिना किसी शुल्क के आधार अपडेट करना चाहते हैं तो आपके पास आखिरी मौका है।
Aadhaar Card Update
आधार कार्ड आज के समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अब हमें बैंक अकाउंट से लेकर सिम खरीदने तक हर चीज के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि आधार कार्ड हमारे पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर आधार में दी गई जानकारी को अपडेट करने के लिए कहता है।
10 साल पुराना आधार अपडेट करें
आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन सभी आधार यूजर्स को अलर्ट किया है जिनका आधार बने हुए 10 साल से ज्यादा हो गया है। संगठन के मुताबिक, जिन लोगों ने 10 साल से ज्यादा समय से आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें यह काम पूरा कर लेना चाहिए। इसमें पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण बिना किसी शुल्क के बदला जा सकता है।
आधार अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार केंद्र पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। आप पहचान पत्र के रूप में वोटर कार्ड दे सकते हैं। अगर कोई भी आधार यूजर सेंटर पर जाकर आधार अपडेट करता है तो आपको चार्ज देना होगा। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा।
जानिए आधार को फ्री में कैसे अपडेट करें (Aadhaar Card Update)
1. इसके लिए आप MyAadhaar पोर्टल या आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
2. अगर आप एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो अपडेट एड्रेस का विकल्प चुनें।
3. इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालकर आगे बढ़ें।
4. इसके बाद आपको अपडेट योर डॉक्यूमेंट्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार में दर्ज मौजूदा विवरण आपके सामने आ जाएगा।
5. इन विवरणों को सत्यापित करें और आगे बढ़ें।
6. इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा।
7. इसके बाद आखिरकार आपका आधार अपडेट स्वीकार कर लिया जाएगा।
8. आधार अपडेट स्वीकार होने के बाद आपके लिए 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जनरेट हो जाएगा।
9. इसके जरिए आप आधार अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं।
- Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज ऐसे करे आवेदन
- 7th Pay Commission Latest Update: सरकारी कर्मचारियों को बेहद जरूरी सुचना! DA में बंपर बढ़ोतरी की संभावना?
- Best English Speaking Book – कुछ ऐसे किताब जो आपको तुरंत इंग्लिश सीखा देगी