Ampere Zeal EX: 31 मार्च तक Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने पर मिलेंगे इतने हजार फायदे इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Ampere ने अपना नया Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है.
इस स्कूटर की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इस स्कूटर पर आकर्षक ऑफर भी जारी किया है। यहां आप इस Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर पर उपलब्ध ऑफर्स के साथ-साथ इसकी कीमत, रेंज, बैटरी और फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है Ampere Zeal EX की कीमत
कंपनी ने Ampere Zeal EX को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। यह एक्स-शोरूम कीमत मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए रखी गई है। इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों के लिए Ampere Zeal EX की एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये निर्धारित की गई है।
Ampere Zeal EX पर क्या है ऑफर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इस पर एक ऑफर जारी किया है जिसमें ग्राहक को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कंपनी की ओर से 6000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। Ampere Zeal EX पर जारी यह ऑफर केवल 31 मार्च 2023 तक वैध है।
Ampere Zeal EX बैटरी और मोटर
Ampere Zeal EX में कंपनी ने 2.3 kWh की क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी लगाई है। इस बैटरी में कंपनी ने 1.8 kW के आउटपुट के साथ BLDC तकनीक वाली एक इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी है। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी को रेगुलर चार्जर से चार्ज करने पर यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।
Ampere Zeal EX राइडिंग रेंज
कंपनी का दावा है कि Ampere Zeal EX एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर की रेंज देती है। इस रेंज के साथ कंपनी 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड का भी दावा करती है।
Ampere Zeal EX ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम
Ampere Zeal EX में कंपनी ने फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन लगाया, जिसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जोड़ा गया। स्कूटर के सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर सिस्टम लगाया गया है.
Ampere Zeal EX के साथ मिलेंगे 4 कलर वैरिएंट
कंपनी ने Ampere Zeal EX को तीन आकर्षक टू-टोन विकल्पों में लॉन्च किया है। पहला रंग स्टोन ग्रे, दूसरा रंग आइवरी व्हाइट और तीसरा रंग इंडिगो ब्लू है।