Hero Splendor भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाईकों में से एक है। यह जितनी भरोसेमंद है उतनी सी स्टाइलिश और आकर्षक भी है। अगर आप एक बाइक प्रेमी हैं, तो यह बाइक 2025 के नए अपडेट के साथ आपको जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं, 2025 में इसे किन नए अपडेट के साथ पेश किया गया है।
सिंपल लेकिन स्टाइलिश:
Hero Splendor का डिजाइन काफी सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल दिखता है। 2025 में इसमें थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है। इस बाइक में नए ग्राफिक्स, अपडेटेड हेडलाइट और स्टाइलिश एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका बैठने का हिस्सा आरामदायक होता है और राइडर के साथ पीछे बैठने वाले को काफी जगह भी मिलती है। कुल मिलाकर यह बाइक सिंपल लुक पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
दमदार भी और भरोसेमंद भी
2025 में आने वाली Hero Splendor में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन देखने के लिए मिलता है। यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है, जो स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। यह बाइक की परफॉर्मेंस शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में बढ़िया बनाता है। यह बाइक कम पावर की जरूरत वाले यूजर्स के लिए यह बाइक एकदम सही है।
जबरदस्त बचत का वादा
Hero Splendor अपने माइलेज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। इसके 2025 के मॉडल में लगभग 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज का सफर करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद मानी है। यह बाइक पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच भी बजट को बढ़ने नहीं देती है और जेब पर हल्का असर डालती है। यही वजह है कि यह माइलेज के मामले में भी लोगों की पहली पसंद है और बजट के मामले में भी।
जरूरी फीचर्स से लैस
2025 की Hero Splendor में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि i3S (idle start-stop system), जिससे बाइक ट्रैफिक में ज्यादा पेट्रोल नहीं खपत करती। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ड्रम ब्रेक्स जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं। हालांकि इसमें ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं है, लेकिन इसके बेसिक फीचर्स रोजाना की जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करते हैं।
हर बजट में एक ऑप्शन
2025 में Hero Splendor की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹75,000 से शुरू होकर ₹80,000 तक जाती है, जो वेरिएंट और कलर ऑप्शन के हिसाब से अलग हो सकती है। यह बाइक मुख्य रूप से दो वेरिएंट Splendor Plus और Splendor Plus XTEC के साथ आती है। XTEC वेरिएंट में डिजिटल मीटर और कुछ स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। यह बाइक के कई कलर ऑप्शन में आती है जैसे ब्लैक विथ सिल्वर, ब्लैक विथ पर्पल, और ब्लैक विथ रेड आदि।
Hero Splendor का नाम 2025 में भारत की सबसे किफायती और भरोसेमंद बाइक के रूप में उभरी है। अगर आपको सिंपल और टिकाऊ बाइक की तलाश है तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसकी कीमत से लेकर परफॉर्मेंस तक सब कुछ बजट फ्रेंडली है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BMW 2 Series 2025: केवल ₹46 लाख की कीमत पर लग्जरी इंटीरियर और स्पोर्टी डिजाइन
- Galaxy Tab S11 Ultra: दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च होगा टेबलेट, जाने स्पेसिफिकेशन
- BMW S1000 RR: 1000cc का पावर और परफॉर्मेंस का मिश्रण, केवल ₹20.5 लाख से शुरू
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।