Best Health Tips – अरबी की सब्जी आमतौर पर सभी को बहुत पसंद आती है इसकी जड़ों की सब्जी तो और भी ज्यादा लाजवाब होती है साथ ही साथ इसके पत्तों की रासेदार सब्जी और पकौड़ी भी बनती है। अरबी के पत्ते और सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, फॉलेट, पोटैशियम और फाइबर मीलते हैं।
इन्हे भी पढे –
- Hot Figure Diet – बस दो चीजों को करें अपने डाइट मे शामिल, 1 महीने में पाएं पतला और सुडौल फिगर
- Benefits of Giloy – यदि सही तरीके से करे गिलोय का सेवन, तो मिलेगा अमृत सा फायदा मिलेगा
Best Health Tips – अरबी के पत्ते खाने के फायदे
- ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण
अरबी के पत्तों में बहुत अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए बहुत लाभकारी है। आपको बता दें पोटेशियम खाने के बाद शरीर में उपस्थित नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पन्न होने लगता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को बीपी की समस्या है उन्हीं अरबी के पत्ते जरूर खाने चाहिए।
- पाचन सुधार
अरबी के पत्तों की सब्जी और पकौड़ी पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभकारी मानी जाती है। यदि आपको पेट की समस्या रहती है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को राहत देता है। अरबी के पत्ते खाने से कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी की समस्याएं दूर होती है।
- वेट लॉस करने में सहायक
अरबी के पत्तों में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है इसलिए जब आप इसे खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। यह बॉडी को एनर्जी के साथ-साथ भूख ना लगने के लिए भी मदद करता है। ऐसे में जो लोग वेट कम करना चाहते हैं उन्हें अरबी के पत्ते खाने चाहिए। यह उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- आंखों के लिए लाभकारी
जैसा कि हमने आपको बताया कि अरबी के पत्तों में अच्छी मात्रा में विटामिन ए होता है और इसके साथ ही साथ इसमें बहुत अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए अरबी के पत्ते बहुत महत्वपूर्ण है और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
- हड्डियों की मजबूती
अरबी के पत्ते हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन में पाए जाने वाले विटामिन शरीर को और हड्डियों को भरपूर मात्रा में पोषण प्रदान करते हैं जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को अरबी के पत्ते जरूर खाने चाहिए। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार अरबी के पत्तों का सेवन करने से हड्डियों की समस्याएं कम हो सकती है।
- एनीमिया में फायदेमंद
यदि किसी व्यक्ति को एनीमिया की समस्या है तो उन्हें अरबी के पत्ते खाने चाहिए। अरबी के पत्ते आयरन के गुणों से भरपूर होते हैं जो एनीमिया में बहुत फायदा करते हैं। एनीमिया के गुणों से भरपूर यह अरबी के पत्ते ना केवल इसकी सब्जी के तौर पर बतौर इसकी पकौड़ी बनाकर भी खा सकते हैं।