
BGMI Unban News: इस दिन हो रहा BGMI 2.0 का टीज़र रिलीज सात महीने से अधिक समय से, BGMI भारतीय गेमिंग बाजार में BAN है, और खिलाड़ी गेम डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्काउट और जोनाथन जैसे कई लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने मार्च या अप्रैल 2023 में BGMI के लौटने की संभावना के बारे में टिप्पणी की है। हालांकि, आपको यह बातें भी याद रखनी चाहिए कि कई अन्य ई-स्पोर्ट्स हस्तियों ने पहले गेम की वापसी की तारीख 15 जनवरी होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फैंस को बस निराशा हाथ लगी।
अब खबर आ रही की गेम का टीज़र फरवरी के अंत तक रिलीज किया जाएगा।
क्या BGMI Unban की खबर पर क्या है अपडेट?
अभी तक, क्राफ्टन की ओर से BGMI पर बैन हटाने की तिथि के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए, खिलाड़ियों को उसी के संबंध में किसी भी घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
BGMI का मालिकाना हक रखने वाली Krafton ने हाल ही में अपनी वित्तीय रिपोर्ट में एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा कि वह BGMI UNBAN को लेकर काफी उपाय कर रहे हैं और जल्द से जल्द देश में गेम की वापसी होने वाली है।
KRAFTON के बयान में लिखा था कि, “KRAFTON ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए सेवाओं को फिर से शुरू करने के अपने प्रयासों को जारी रखा है और कंपनी भारतीय खेलों के बाजार में निवेश करना जारी रखेगा।”
इस खबर से देश भर में सभी BGMI खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि KRAFTON ने यह भी बात कही है कि वह भारत में इसपोर्ट्स सीन को बढ़ाने के लिए और बड़े टूर्नामेंट अधिक प्राइज पूल के साथ लाएंगे और भारत की इसपोर्ट्स कम्युनिटी को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
Pubg un ban ki khabar ha date kay ha sir you have bgmi ko play Store pa install kar do