DA Hike 2026 Latest Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

DA Hike 2026 Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA Hike 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ाने का फैसला हर साल दो बार किया जाता है। ताकि बढ़ती महंगाई का असर कर्मचारियों की सैलरी पर कम पड़े। आमतौर पर यह बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई से लागू होती है।

जनवरी 2026 से DA बढ़ने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2026 से DA में लगभग 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर करीब 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत लेकर आएगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है। यह फैसला मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में आने की संभावना बताई जा रही है।

DA Hike 2026 Latest Update

DA कैसे तय होता है

महंगाई भत्ता AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आधार पर तय किया जाता है। यह इंडेक्स देश में महंगाई की स्थिति को दिखाता है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार DA बढ़ाने का फैसला लेती है। अगर महंगाई ज्यादा बढ़ती है तो DA में भी ज्यादा बढ़ोतरी होती है, जबकि महंगाई कम रहने पर बढ़ोतरी सीमित रहती है।

कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर पड़ेगा

अगर DA 58% से बढ़कर 60% हो जाता है। तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा होगा। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है। तो 2% DA बढ़ने पर लगभग ₹600 प्रति माह की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा पेंशनर्स को भी Dearness Relief (DR) के रूप में इसका फायदा मिलेगा।

DA Hike 2026 Latest Update

8वें वेतन आयोग पर भी असर

जनवरी 2026 का DA बढ़ोतरी इसलिए भी खास मानी जा रही है। क्योंकि यह 8th Pay Commission से पहले का महत्वपूर्ण बदलाव है। भविष्य में जब नया वेतन आयोग लागू होगा। तो मौजूदा DA का स्तर कर्मचारियों की नई सैलरी तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर DA Hike 2026 केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर हो सकती है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में करीब 2% बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान करेगी। जिससे DA लगभग 60% तक पहुंच सकता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You